Dharti ek Kosmos me
धरती एक कॉस्मोज में
Original price was: ₹200.00.₹180.00Current price is: ₹180.00.
You Save 10%
आज के खुरदरे यथार्थ और समसामयिक समस्याओं से रूबरू कराती कहानियों का संग्रह। यह पुस्तक मानवीय संवेदनाओं, जिजीविषा और संघर्षों को अभिव्यक्त करती है, पाठक को जीवन की वस्तुस्थिति और शाश्वत मूल्यों से परिचित कराती है।
In stock
इस संग्रह की कहानियाँ पाठक को आज के खुरदरे यथार्थ की समसामयिक समस्याओं से रू-ब-रू कराती हैं। यत्र-तत्र इन कहानियों को पढ़कर लेखक का जो बिम्ब बनता है, संग्रह की कहानियाँ उसमें और भी अधिक जोड़कर एक अलग दुनियाँ से साक्षात्कार कराती हैं, जो भिन्न गंध की कहानियाँ हैं।
इस संग्रह की प्रत्येक कहानी का अपना क्षितिज है, अपना आयाम है और अपना शैलीगत मुहावरा है। लेखक की कहानियाँ आत्मबोध से होती हुई मानवीय संवेदनाओं और जिजीविषा को अभिव्यक्त करती हैं। इन कहानियों में ऐतिहासिक सत्य की पहचान करते हुए विश्व-दृष्टि की ओर प्रयाण का सार्थक प्रयास दिखता है। इनकी कहानियाँ परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए पाठक को वस्तुस्थिति से अवगत कराती हैं और शाश्वत मूल्यों को उकेरता कथाकार सामन्तवाद के विरुद्ध खड़ा नजर आता है।
इस संग्रह की कहानियों में घर, परिवार, पड़ोस, गाँव, शहर सम्बन्ध, अलगाव तथा समसामयिक और अतीत से पाठकों को बखूबी साक्षात्कार कराती हैं। ये कहानियाँ संवेदनशील, मार्मिक एवं यथार्थपरक हैं जो मन को गहरे तक छू जाती हैं। कहानियों की भाषा शैली, भावों की उत्कृष्टता, घटनाओं के प्रस्तुतिकरण की श्रेष्ठ अभिव्यक्ति कहानियों को हृदयग्राही और मर्मस्पर्शी बनाती हैं। लेखक की सोद्देश्य कहानियों की काव्यमय भाषा इन्हें रोचक और पठनीय बनाती है।
| Weight | 255 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 1 cm |
| Genre |














History of India: From prehistoric times to 1200 AD
Paryavaran Bhugol
Bharat Ka Itihas (1885-1950)
Reviews
There are no reviews yet.