Samay Prabandhan Evam Karya Saralikaran
समय प्रबंध एवं कार्य सरलीकरण
Original price was: ₹800.00.₹640.00Current price is: ₹640.00.
You Save 20%
Samay Prabandhan Evam Karya Saralikaran “समय किसी का इंतजार नहीं करता” – इस अनमोल तथ्य को उजागर करती यह पुस्तक, डॉ. बृन्दा सिंह द्वारा प्रस्तुत है। यह समय प्रबंधन और कार्य सरलीकरण के गुर सिखाती है, जिससे व्यक्ति कम-से-कम समय में अधिक धनार्जन और विद्यार्जन करके जीवन को सुखमय बना सके। यह गृह विज्ञान की छात्राओं, अध्यापिकाओं, और गृहिणियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
In stock
“समय किसी का इंतजार नहीं करता”, यह कोरी कहावत नहीं अपितु शत-प्रतिशत सही है। समय अनमोल है, कीमती है, बहुमूल्य है, इसका कोई मोल नहीं। जिसने समय को पहचाना वही सफलता की सीढ़ियों को पार कर सका है। जिसने समय को नहीं पहचाना, समय रहते कार्यों का निपटारा नहीं किया, समय पर विवाद नहीं निपटाये, समय पर विद्या अध्ययन नहीं की, समय ने भी उसे नहीं बख्शा और सूखी नारंगी की भांति सड़क पर लाकर फेंक दिया। फलतः उसका जीवन बड़ा ही कष्टपूर्ण, दयनीय, दर्दभरा एवं नारकीय हो गया। इसलिए समय प्रबन्धन का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को होना ही चाहिए।
राजा हो या रंक, पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, मूर्ख हो या विद्वान, समय तो सभी के लिए 24 घंटे का ही होता है। आवश्यकता तो केवल इसके प्रबन्धन की होती है कि किस प्रकार कम-से-कम समय में अधिक-से-अधिक धनार्जन एवं विद्यार्जन करके जीवन को सुखमय बनाया जा सके। कार्य सरलीकरण द्वारा जटिल से जटिल कार्यों को सरल तरीके से करके थकान से बचा जा सके तथा जीवन का आनंद उठाया जा सके।
प्रस्तुत पुस्तक “समय प्रबन्धन एवं कार्य सरलीकरण” में इन्हीं सब विषयों पर प्रकाश डाला गया है। विश्वास है यह पुस्तक गृह विज्ञान की छात्राओं, अध्यापिकाओं, गृहिणियों एवं आमजनों के लिए अति उपयोगी एवं लाभदायी सिद्ध होगी।
| Weight | 555 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 2 cm |
| Textbook Genre |















Mughal kalin Bharat ke Pramukh Itihaskar
Vinoba Bhave Bhudan Yag Praneta
Reviews
There are no reviews yet.