₹150.00Original price was: ₹150.00.₹120.00Current price is: ₹120.00.
अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि पी.बी. शैली कवियों को संसार का अनभिज्ञात विधायक कहते हैं। उन्हीं के मित्र हैं विलियम वर्डसवर्थ जिनके अनुसार कवि असाधारण संवेदना के स्वामी होते हैं तथा उनमें नैसर्गिक प्रतिभा होती है कि वे कर्कश में संगीत की तथा असुन्दर में सुन्दर की स्थापना कर सकें। कवि साक्षी होते हैं भूत और वर्तमान के, तथा सृजक होते हैं भविष्य के। वे अंधेरे में प्रकाश के सम्वाहक होते हैं। इसीलिए भौतिकवादी तथा उपयोगितावादी संसार में कवियों की सार्थकता और बढ़ जाती है। अनुवाद संसार के विभिन्न भागों में, विभिन्न भाषाओं में लिखे साहित्य को जोड़ने के लिए सेतु का कार्य करता है। ‘लाइलक और कमल’ इसी कार्य को करने का सार्थक प्रयास है।
₹300.00Original price was: ₹300.00.₹240.00Current price is: ₹240.00.
प्राचीन धर्मशास्त्रीय ग्रंथों (श्रुति, स्मृति एवं मध्यकालीन निबंध) पर आधारित यह पुस्तक प्राचीन भारतीय पारिवारिक एवं साम्पत्तिक विधि के ऐतिहासिक विकास का प्रामाणिक विश्लेषण करती है। इसमें संयुक्त परिवार प्रणाली, पुत्रों के उत्तराधिकार अधिकार और ‘स्त्रीधन’ के विधिक स्वरूप का गहन मूल्यांकन किया गया है, जो भारतीय विधि और इतिहास के शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
₹600.00Original price was: ₹600.00.₹480.00Current price is: ₹480.00.
प्रो. सुनील कुमार शर्मा द्वारा रचित शोध-ग्रंथ ‘अजमेर जिले में अनुसूचित जाति जनसंख्या का सामाजिक-आर्थिक विकास’ राजस्थान के अजमेर जिले में अनुसूचित जातियों की वास्तविक स्थिति का प्रामाणिक व तथ्यात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। पुस्तक में विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के धरातलीय प्रभाव, बिचौलियों की भूमिका, तथा रोज़गार व जीवन-स्तर से जुड़े जमीनी संघर्षों का सारणियों व सांख्यिकीय आँकड़ों के माध्यम से गहन विश्लेषण किया गया है।
₹350.00Original price was: ₹350.00.₹280.00Current price is: ₹280.00.
इस कृति में धर्म, अध्यात्म, भारत की सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों, संस्कारों, मानवीय व्यवहार के विविध पहलुओं, लोक कल्याण, राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव आदि विविध विषयों पर इकतालीस संक्षिप्त लेख छोटे-छोटे कथानकों, रोचक प्रसंगों के साथ लिखे गए हैं जिन्हें पढ़कर पाठकों का मन उद्वैलित हुए बिना नहीं रहता।
नैतिक शिक्षा और चरित्र-निर्माण की दिशा में यह कृति नींव का पत्थर है।
₹80.00Original price was: ₹80.00.₹64.00Current price is: ₹64.00.
विश्व में नाट्य लेखन की परम्परा जिन देशों में सबसे प्राचीन रही है, उनमें यूनान (ग्रीस) का नाम अग्रणी है। नाट्शास्त्र में त्रासदी की अवधारणा यूनानी नाटक की ही देन है। साफ़ोक्लीज़ यूनानी रंगमंच का दूसरा महान् नाटककार था, जिसने 100 से अधिक नाटक लिखे और नाट्योत्सव में 24 बार पुरस्कृत हुआ। साफ़ोक्लीज़ के नाटकों…
₹500.00Original price was: ₹500.00.₹400.00Current price is: ₹400.00.
पंडित राजेन्द्र शंकर भट्ट द्वारा रचित ऐतिहासिक कृति ‘मेवाड़ के महाराणा और शाहंशाह अकबर’ स्वाधीनता, शौर्य और स्वाभिमान के अमर इतिहास का प्रामाणिक दस्तावेज़ है। मेवाड़ के तत्कालीन महाराणा श्रीमान भगवत सिंह मेवाड़ के प्राक्कथन से सुशोभित यह पुस्तक दर्शाती है कि मेवाड़ का संघर्ष किसी एक राजघराने का नहीं, बल्कि स्वधर्म और आज़ादी की रक्षा के लिए समूचे समाज के सामूहिक आत्मोत्सर्ग की गौरवगाथा है।
₹500.00Original price was: ₹500.00.₹400.00Current price is: ₹400.00.
21वीं सदी हिन्दी साहित्य की दुनिया में अनेक विमर्शों पर लगातार चिंतन और मनन हो रहा है। अनेक कहानियों, उपन्यासों कविताओं में जो जीवन के व्यापक अनुभवों को साहित्य में निरंतर अभिव्यक्ति दे रहे हैं इससे साहित्य में अनेक विमर्शों की शुरुआत हुई। वर्तमान में प्रमुख विमर्श हैं स्त्री विमर्श, दलित विमर्श, आदिवासी विमर्श, थर्ड…
₹400.00Original price was: ₹400.00.₹320.00Current price is: ₹320.00.
राजस्थान के आधुनिक इतिहासकारों में मुन्शी देवी प्रसाद का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इतिहास के क्षेत्र में उसका एक अनन्य योगदान मध्यकालीन फ़ारसी के ऐतिहासिक ग्रन्थों का हिन्दी अनुवाद है। वर्तमान समय में उसके द्वारा अनुदित ग्रन्थों में खानखानानामा, जहाँगीरनामा, शाहजहाँनामा एवं औरंगज़ेबनामा ग्रन्थ उपलब्ध हैं। तब फ़ारसी से अनभिज्ञ गौरीशंकर हीराचन्द ओझा आदि इतिहासकारों ने…
₹750.00Original price was: ₹750.00.₹600.00Current price is: ₹600.00.
There has been a tradition of patronage of arts in Mewar, born and bred in Mewar and has descended from generation to generation. The seed-time goes almost to pre-historical times. Mewar, since ancient times has been a centre of high-quality paintings. The book ‘Changing Phases of Mewar Painting’ provides an analytical description of the paintings…
₹200.00Original price was: ₹200.00.₹160.00Current price is: ₹160.00.
ख़यालों का आईना’ जीवन, समाज और रिश्तों के एहसासों को समेटे कविताओं, नज़्मों और शेरों का एक दिलकश संग्रह है। आम बोलचाल की सहज हिन्दी-उर्दू में रची गई ये कविताएँ जीवन के संघर्षों, कोरोना काल की चुनौतियों और अपनों के संबल को सीधे दिल तक पहुँचाती हैं।
₹700.00Original price was: ₹700.00.₹560.00Current price is: ₹560.00.
प्रस्तुत पुस्तक में प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के शासन काल में राज्य-राजनीति के निर्धारक तत्त्वों, राष्ट्रीय राजनीति के परिप्रेक्ष्य में राज्य-राजनीति के उभरते स्वरूप, राज्य- राजनीति की दिशा तथा दशा तथा इसकी उभरती प्रवृत्तियों का समीक्षात्मक विश्लेषण किया गया है।
₹700.00Original price was: ₹700.00.₹560.00Current price is: ₹560.00.
1980 ई. के लोकसभा के मध्यावधि चुनाव में श्रीमती इन्दिरा गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस (इं) को दो-तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ। प्रस्तुत पुस्तक में इसके बाद से लेकर 1984 ई. की अवधि अर्थात् श्रीमती इन्दिरा गाँधी के प्रधानमंत्रित्व काल के द्वितीय चरण तक की अवधि में, राज्यों की राजनीति के विविध पहलुओं पर वर्णनात्मक, व्याख्यात्मक तथा विश्लेषणात्मक प्रकाश डाला गया है। श्रीमती इन्दिरा गाँधी की हत्या के साथ राष्ट्रीय तथा राज्य राजनीति के एक युग का अवसान हो गया।
₹700.00Original price was: ₹700.00.₹560.00Current price is: ₹560.00.
प्रस्तुत पुस्तक में जनता पार्टी के अभ्युदय, उसकी राज्यवाद स्थिति, जनता पार्टी की विजय तथा केन्द्र में सत्ता-परिवर्तन, राज्यों में मतदाताओं का मतदान- व्यवहार, जनता पार्टी सरकार द्वारा, राष्ट्रपति शासन की अधिसूचना के माध्यम से कांग्रेस शासित राज्य सरकारों की बर्खास्तगी, राज्य विधानसभाओं के चुनाव, राज्यों में केन्द्र समर्थित राज्य सरकारों को अविर्भाव, राज्यों में जनता पार्टी में सत्ता-संघर्ष तथा मुख्यमंत्रियों को विश्वास मत प्राप्त करने का निर्देश, जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की कार्य-शैली, केन्द्र में जनता पार्टी सरकार का पतन, जनता (एस) सरकार का सत्ता में आना, विश्वास मत की शर्त, चरणसिंह सरकार का पतन, राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा को भंग कर के मध्यावधि चुनाव कराने का निर्णय तथा मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस (इं) की सत्ता में वापसी इत्यादि पहलुओं का सांगोपांग विश्लेषण किया जा रहा है।
₹700.00Original price was: ₹700.00.₹560.00Current price is: ₹560.00.
प्रस्तुत पुस्तक में 1971 ई. के लोकसभा के मध्यावधि चुनाव से लेकर 1977 ई. लोकसभा चुनाव परिणामों तक राज्य-राजनीति का जो स्वरूप उभरा, उसका वर्णनात्मक, व्याख्यात्मक और विश्लेषणात्मक विवेचन किया गया है।
₹700.00Original price was: ₹700.00.₹560.00Current price is: ₹560.00.
1967 ई. के चतुर्थ आमचुनाव का भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में अपूर्व महत्त्व है। इसने राज्यों में कांग्रेस के एकाधिकार को समाप्त किया। अनेक राज्यों में गैरकांग्रेसी सरकारें सत्ता में आई। लेकिन ये सरकारें अस्थिरता का पर्याय बन गई। 1967 से 1972 ई. के राज्य विधानसभा के चुनाव के पूर्व अवधि तक दलबदल, मध्यावधि चुनाव, राज्यपालों की विवादास्पद भूमिका, राज्यों में राष्ट्रपति शासन, राज्यों की उथल-पुथल की राजनीति की प्रवृत्तियों के रूप में उभरी। इन सब प्रवृत्तियों का वर्णनात्मक, व्याख्यात्मक तथा विश्लेषणात्मक वर्णन किया गया है।
₹700.00Original price was: ₹700.00.₹560.00Current price is: ₹560.00.
स्वतंत्रता के बाद में, भारत में नवीन संविधान लागू किया गया। इसके बाद, देश में लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था को अपनाया गया है। इसके तहत् देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था को अपनाया गया। प्रस्तुत पुस्तक में प्रथम आमचुनाव से लेकर चतुर्थ आमचुनाव के पूर्व तक की राज्य-राजनीति की दिशा और दशा का वर्णनात्मक, व्याख्यात्मक तथा विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है।
₹350.00Original price was: ₹350.00.₹280.00Current price is: ₹280.00.
गाँधीजी को मानवाधिकारों का प्रवर्तक कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता और मानव के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया था। गाँधीजी अपने प्रारम्भिक जीवन से रंगभेद, उपनिवेशवाद और गैर बराबरी मिटाने के लिए सतत् रूप से कार्य करते रहे। मानव अधिकार अक्षुण्ण हैं, उनका हनन गाँधीजी अनुचित मानते रहे। उनका…
₹500.00Original price was: ₹500.00.₹400.00Current price is: ₹400.00.
सुनील कुमार शर्मा द्वारा रचित शोध-ग्रंथ ‘पाली जिले में औद्योगिक विकास एवं पर्यावरण – समस्या और समाधान’ राजस्थान के पाली जिले में हुए औद्योगिक विस्तार और उसके पर्यावरणीय प्रभावों का तथ्यात्मक भौगोलिक अध्ययन प्रस्तुत करता है। प्रामाणिक आंकड़ों, सारणियों और रेखाचित्रों से समृद्ध यह पुस्तक तीव्र औद्योगिकीकरण से उत्पन्न प्रदूषण की चुनौतियों का विश्लेषण करते…
₹700.00Original price was: ₹700.00.₹560.00Current price is: ₹560.00.
जयकांत गुप्ता द्वारा लिखित ‘आर्थिक क्रियाएँ और विकास : एक भौगोलिक विश्लेषण’ आर्थिक गतिविधियों और प्रादेशिक विकास का गहन भौगोलिक अध्ययन प्रस्तुत करती है। आठ सुव्यवस्थित अध्यायों में विभाजित यह पुस्तक भूमि-उपयोग, संसाधन-वितरण, अवस्थिति सिद्धांतों और बाज़ारी अर्थव्यवस्था का सटीक विश्लेषण करती है, जो भूगोल और अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
₹350.00Original price was: ₹350.00.₹280.00Current price is: ₹280.00.
हेतु भारद्वाज द्वारा रचित संस्मरणों का एक सहज और आत्मीय संकलन। आत्मरति और दिखावे से दूर, लेखक ने जीवन के विविध मोड़ों और अनुभवों को पूरी प्रामाणिकता के साथ प्रस्तुत किया है, ताकि वे हर पाठक के अपने अनुभव का हिस्सा बन सकें।