Ruchi Kashyap

डॉ. रुचि कश्यप हिन्दी साहित्य की शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं लेखिका हैं। उनका जन्म 10 फरवरी 1980 को राजस्थान के भरतपुर जिले स्थित डीग में हुआ। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से हिन्दी विषय में एम.ए. तथा पीएच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं।

हिन्दी भाषा एवं साहित्य के अध्ययन, अध्यापन और शोध के क्षेत्र में उनका सक्रिय योगदान रहा है। उनके शोधपरक आलेख एक और अन्तरीप, पंचशील शोध समीक्षा तथा रिसर्च जर्नल ऑफ सोशल एंड लाइफ साइंसेज़ जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न साहित्यिक एवं अकादमिक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेखन करती रही हैं।

डॉ. कश्यप ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों, सेमिनारों तथा साहित्यिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। शोध, साहित्य और अकादमिक गतिविधियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके लेखन एवं प्रस्तुत शोध कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

हिन्दी साहित्य, शोध एवं शिक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान ने उन्हें समकालीन हिन्दी अकादमिक जगत में एक विशिष्ट पहचान प्रदान की है। उनकी रचनाएँ और शोध कार्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा साहित्य-अध्येताओं के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में महत्त्वपूर्ण हैं।

Books by this Author


Showing the single result

  • Sale! Swatantrayootra Hindi Upanyason Me Nari Ki Rajanetik Chetna

    Swatantrayootra Hindi Upanyason Me Nari Ki Rajanetik Chetna

    Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹320.00.

    राजनीति आज के वातावरण में पूरी तरह घुल-मिल गयी है तथा जीवन का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जो राजनीति से अछूता हो। सामंती तथा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में यही तो अन्तर है कि सामंतवाद में आमजन की कोई महत्ता नहीं है जबकि लोकतंत्र में हर व्यक्ति उसकी राजनीति का का अपरिहार्य अंग है। इसलिए लोकतंत्र ने…

Need help?