डॉ. बृन्दा सिंह ने बी.एससी. (रसायन विज्ञान ऑनर्स) की उपाधि राँची विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके पश्चात् इन्होंने बी.एससी. गृह विज्ञान की उपाधि राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय से अर्जित की। इन्होंने एम.एससी. गृह विज्ञान की उपाधि आगरा विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूर्ण की। तत्पश्चात् मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। सन् 2011 में इन्हें अम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ़ (आगरा) तथा लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केन्द्र, गोण्डा (ICAR) में कनिष्ठ वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) के पद पर कार्य किया। इसके उपरान्त राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होकर सन् 1996 से 2005 तक हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा में व्याख्याता (गृह विज्ञान) के रूप में सेवाएँ दीं। सन् 2006 से 2020 तक वे राजकीय कन्या महाविद्यालय, नागौर में कार्यरत रहीं। वर्तमान में (सन् 2021 से) वे राजकीय कन्या महाविद्यालय, मगरा पूंजला, जोधपुर में एसोसिएट प्रोफेसर (गृह विज्ञान) के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. बृन्दासिंह की अब तक 43 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, कॉन्फ़्रेंस, कार्यशालाओं एवं विचारगोष्ठियों में इनकी सक्रिय सहभागिता रही है। आकाशवाणी से इनके कार्यक्रमों का निरंतर प्रसारण होता रहा है। इनके शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
Books by this Author
Showing 21–28 of 28 resultsSorted by popularity
-
Sale!
View details This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page -
Sale!

JanSwasthya Evam Parivar Kalyan
By: Dr. Brinda Singh₹300.00Original price was: ₹300.00.₹240.00Current price is: ₹240.00.जन स्वास्थ्य की समुचित देखभाल आज की महती आवश्यकता है। इसी के फलस्वरूप स्वास्थ्य के प्रति जो जागरूकता आई है, वह उल्लेखनीय है। स्वास्थ्य का कोई पक्ष ऐसा नहीं है, जिसकी अनदेखी की जाये। यह भी सही है कि स्वास्थ्य के लिए चुनौतियाँ निरन्तर बढ़ती जा रही हैं, लेकिन व्यक्ति की सार्थक सोच ने इसके गम्भीर खतरों को कम भी किया है। हमारे खान-पान तथा रहन- सहन के स्तर ने स्वास्थ्यगत जटिलताओं को अपेक्षाकृत सरल किया है, उसी का परिणाम है कि घर-घर में स्वास्थ्य के प्रति जागृति की नयी लहर- सी पैदा हो गयी है। प्रस्तुत पुस्तक इन्हीं आयामों को उद्घाटित करती है और ग्वास्थ्य के प्रति नया दृष्टिकोण पैदा करती है।
प्रस्तुत पुस्तक में पर्यावरण स्वच्छता, विद्यालयी स्वास्थ्य, सामुदायिक स्वास्थ्य, प्रतिकारिता एवं प्रतिरक्षण, जन स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य सेवायें, विभिन्न रोगों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। साथ ही प्रजनन तंत्र, गर्भावस्था के लक्षण एवं संकेत, गर्भावस्था में होने वाले कष्ट, गर्भकालीन देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भपात, नवजात शिशु की देखभाल जैसे सामान्य विषयों को भी समेटा गया है जो जन-चेतना एवं जागृति की दृष्टि से भी अति महत्त्वपूर्ण हैं। भोजन एवं पोषण, भोजन पकाने की विभिन्न विधियाँ एवं भोजन के कार्य एवं वर्गीकरण जैसे विषयों पर गहन प्रकाश डाला गया है। यह पुस्तक गृहिणियों एवं नर्सों के लिए भी उपयोगी एवं लाभदायक सिद्ध होगी।View details This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page -
Sale!

Vastra Reshaa Vigyan
By: Dr. Brinda Singh₹400.00Original price was: ₹400.00.₹320.00Current price is: ₹320.00.Vastra Reshaa Vigyan मानव-सभ्यता, संस्कृति, सामाजिक प्रतिष्ठा और दैहिक सुंदरता का आधार ‘वस्त्र’ है। डॉ. बृंदा सिंह की यह पुस्तक ‘वस्त्र रेशा विज्ञान’ वस्त्रों के विभिन्न प्रकारों, उनकी पहचान और सही दाम पर सही वस्त्र खरीदने की जानकारी प्रदान करती है। यह कृति गृह विज्ञानियों और जन-सामान्य के लिए आवश्यक है, जो उन्हें रेशम और रेयॉन में भेद करने में मदद करती है।
-
Sale!

Bal Apradh
By: Dr. Brinda Singh₹400.00Original price was: ₹400.00.₹360.00Current price is: ₹360.00.Bal Apradh बालक देश का भावी कर्णधार है, परन्तु बाल अपराध एक विकट और गंभीर समस्या बनी हुई है। डॉ. बृन्दा सिंह की यह पुस्तक बाल अपराध के कारणों, परिणामों और समाज पर पड़ने वाले प्रभावों पर गहन प्रकाश डालती है। यह बालकों की परवरिश और शिक्षा-दीक्षा पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता को रेखांकित करती है, जो समाज सुधारकों और गृहिणियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
-
Sale!

Kishoravastha : Samasya aur Samadhan
By: Dr. Brinda Singh₹400.00Original price was: ₹400.00.₹320.00Current price is: ₹320.00.Kishoravastha : Samasya aur Samadhan ‘किशोरावस्था: समस्या और समाधान’ मानव जीवन की सबसे सुंदर और स्वर्णिम अवस्था को स्वर्णिम बनाने का प्रयास करती है। डॉ. बृन्दा सिंह की यह पुस्तक किशोरवय के बालक-बालिकाओं को सही राह चुनने, गलत संगति से बचने और सफल जीवन जीने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करती है, जो माता-पिता, शिक्षाविदों और योजनाकारों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
-
Sale!

Gharelu Budget Evam Sansadhan Vyavastha
By: Dr. Brinda Singh₹800.00Original price was: ₹800.00.₹640.00Current price is: ₹640.00.Gharelu Budget Evam Sansadhan Vyavastha पारिवारिक लक्ष्यों को प्राप्त करने और अधिकतम संतुष्टि के लिए, ‘घरेलू बजट एवं संसाधन व्यवस्था’ एक अनिवार्य मार्गदर्शिका है। डॉ. बृन्दा सिंह की यह पुस्तक समय, शक्ति और धन जैसे संसाधनों को कुशलतापूर्वक योजनाबद्ध ढंग से व्यय करने की विधियों पर प्रकाश डालती है, जिससे अनावश्यक व्यय से बचा जा सके और ऋण के चक्रव्यूह से मुक्ति मिल सके।
-
Sale!

Samay Prabandhan Evam Karya Saralikaran
By: Dr. Brinda Singh₹800.00Original price was: ₹800.00.₹640.00Current price is: ₹640.00.Samay Prabandhan Evam Karya Saralikaran “समय किसी का इंतजार नहीं करता” – इस अनमोल तथ्य को उजागर करती यह पुस्तक, डॉ. बृन्दा सिंह द्वारा प्रस्तुत है। यह समय प्रबंधन और कार्य सरलीकरण के गुर सिखाती है, जिससे व्यक्ति कम-से-कम समय में अधिक धनार्जन और विद्यार्जन करके जीवन को सुखमय बना सके। यह गृह विज्ञान की छात्राओं, अध्यापिकाओं, और गृहिणियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
-
Sale!

Maanav Sharir Evam Kriya Vigyan
By: Dr. Brinda Singh₹700.00Original price was: ₹700.00.₹630.00Current price is: ₹630.00.Maanav Sharir Evam Kriya Vigyan ईश्वर की अनमोल कृति ‘मानव’ के शरीर और क्रिया विज्ञान का विस्तृत अध्ययन। डॉ. बृन्दा सिंह द्वारा लिखित यह पुस्तक हृदय, फेफड़े, मस्तिष्क, अंतः स्त्रावी ग्रंथियाँ और विभिन्न अंग-संस्थानों (पाचन, श्वसन, तंत्रिका आदि) की रचना, बनावट और कार्यों को चित्रों के माध्यम से सरल शब्दों में समझाती है, जो गृह विज्ञानियों, नर्सों और सामान्य पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
