Vigyan Sabke Liye : Jeev Vigyan
विज्ञान सबके लिए : जीव विज्ञान
Original price was: ₹300.00.₹270.00Current price is: ₹270.00.
You Save 10%
Vigyan Sabke Liye : Jeev Vigyan ‘विज्ञान सबके लिये : जीव विज्ञान’ मानव मस्तिष्क में वनस्पतिशास्त्र (Botany) एवं प्राणीशास्त्र (Zoology) से संबंधित वैज्ञानिक जिज्ञासाओं को शांत करने का प्रयास करती है। उषा टेलर की यह पुस्तक सूर्यमुखी का फूल प्रकाश की ओर क्यों झुकता है, मकड़ी जाल कैसे बनाती है, और मोर क्यों नाचता है, जैसे प्रश्नों का प्रमाणिक एवं चित्रों सहित जवाब देती है, जो विज्ञान के पाठकों और अन्य लोगों के लिए उपयोगी है।
In stock
प्रस्तुत पुस्तक “विज्ञान सबके लिये : जीव विज्ञान” में मानव मस्तिष्क में वनस्पतिशास्त्र (Botany) एवं प्राणीशास्त्र (Zoology) से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की वैज्ञानिक जिज्ञासाओं को शान्त करने का प्रयास किया है। इस पुस्तक में मानव मस्तिष्क में जीव विज्ञान से सम्बन्धित क्या, क्यों और कैसे जैसी उठने वाली जिज्ञासाओं का जवाब प्रमाणिक एवं चित्रों सहित दिया गया है।
पुस्तक में वनस्पतिशास्त्र में उठने वाली जिज्ञासाओं जैसे-सूर्यमुखी का फूल प्रकाश की ओर ही क्यों झुकता है, पौधे का तना ऊपर की ओर ही क्यों बढ़ता है, फल पकने के बाद कोमल क्यों हो जाते हैं, पेड़ों की टहनियाँ क्यों झुकती हैं, पेड़ों की छाल कैसे बनती है, बीजरहित फल कैसे बनता है, पत्तियों का रंग क्यों बदल जाता है, सबसे छोटा फूल कौनसा है आदि को सम्मिलित किया गया है तथा प्राणीशास्त्र की जिज्ञासाओं जैसे-जैबरा पर धारियाँ क्यों होती हैं, मकड़ी जाल कैसे बनाती है, साँप बिन पैर कैसे चलता है, गिरगिट रंग क्यों बदलता है, मोर क्यों नाचता है, व्हेल पानी में कैसे उछलती है, बिल्ली मल को क्यों ढकती है, मछलियों का राजा कौन है, पक्षी क्यों चहचहाते हैं, क्या जानवरों में बुद्धि होती है, ऊँट की पीठ पर कूबड़ क्यों होती है आदि को सम्मिलित किया गया है।
इस पुस्तक में जीव विज्ञान से सम्बन्धित अधिक- से-अधिक वैज्ञानिक जिज्ञासाओं को सम्मिलित कर विज्ञान के पाठकों के साथ-साथ अन्य पाठकों के लिये भी उपयोगी बनाया गया है।
| Weight | 310 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 1.5 cm |
| Textbook Genre |







Bharat Ka Itihas (1885-1950)
Suchna Vigyan
Vishv ke rochak swajati Bhakshi Jeev
Daak Tickiton me Rajyon ke Prakartik Pratik
Bhartiya Rajnyan
Reviews
There are no reviews yet.