Vidhyut aur Prakash Utpan karne vale Rochak Jeev
विद्युत और प्रकाश उत्पन्न करने वाले रोचक जीव
Original price was: ₹500.00.₹450.00Current price is: ₹450.00.
You Save 10%
Vidhyut aur Prakash Utpan karne vale Rochak Jeev धरती पर पाए जाने वाले विद्युत और प्रकाश उत्पन्न करने वाले 500 से अधिक विलक्षण जीवों का सचित्र परिचय। डॉ. परशुराम शुक्ल द्वारा लिखित यह पुस्तक बताती है कि कैसे ये जीव शिकार, सुरक्षा या प्रजनन के लिए विद्युत और प्रकाश का उपयोग करते हैं, जो वैज्ञानिकों के अथक प्रयास का परिणाम है और सामान्य पाठकों के लिए भी अत्यंत रोचक है।
In stock
धरती पर अनेक प्रकार के रोचक जीव पाये जाते हैं। नर समुद्री घोड़ा मादा के समान बच्चों को जन्म देता है, तो सिकलिड अपने अण्डे-बच्चे मुँह के भीतर रखकर सेती है। रेत की ईल पानी के तल में माँद बनाकर रहती है तो दैत्याकार क्लाम सामान्य से कई गुना बड़े आकार का मोती बनाता है। डॉक्टर झींगा समुद्री जीवों की चिकित्सा करता है तो आक्टोपस अपने शरीर का रंग बदलता है। कॉकेल के सौ से अधिक आँखें होती हैं तो बैस मछली अपना सेक्स बदलती है। इन सभी जीवों से विलक्षण जीव हैं-विद्युत और प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीव।
विद्युत उत्पन्न करने वाले जीवों की संख्या 500 से अधिक है। ये साधारण से लेकर 650 वोल्ट तक शक्तिशाली विद्युत उत्पन्न करते हैं तथा इसका उपयोग शिकार, सुरक्षा अथवा प्रजनन काल में साथी की खोज के लिए करते हैं।
विद्युत उत्पन्न करने वाले जीवों के समान बहुत से जीव प्रकाश उत्पन्न करते हैं। प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों में जुगनू से हम सभी परिचित हैं। किन्तु प्रकाश उत्पन्न करने वाले अधिकांश जीव सागरों और महासागरों में पाये जाते हैं। विद्युत उत्पन्न करने वाले जीवों के समान प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीव भी अपने प्रकाश का उपयोग वे शिकार, सुरक्षा, साथी की खोज आदि के लिए करते हैं। इस प्रकार के रोचक जीवों की खोज वैज्ञानिकों के अथक प्रयास का परिणाम है। इस पुस्तक में धरती पर पाये जाने वाले विद्युत और प्रकाश उत्पन्न करने वाले रोचक जीवों का सचित्र परिचय दिया गया है।
| Weight | 330 g |
|---|---|
| Dimensions | 22 × 14.5 × 1.5 cm |
| Genre | |
| Textbook Genre |
















Bharat Ka Itihas (1885-1950)
Suchna Vigyan
Bhartiya Rajnyan
Bhoutik Vigyan
Sachitra Vanaspati Vigyan Shabdkosh
Aadhunik Vishv Itihas ki Rooprekha
Sudamacharit
NECTAR : Renaissance to Commonwealth (1550-1660) (OLD SYLLABUS)
A Companion to Prose and Fiction-II
Madhyakalin Rajasthan Ka Itihas
Aadhunik Bharat Ka Rajneetik Aarthik Avam Samajik Itihas (Bhagh-1)
Reviews
There are no reviews yet.