Sale!

Stencil Designs

स्टेन्सिल डिज़ाइन्स

Language: Hindi
Format: Hardcover
Pages: 152
Edition: First
Published Year: 2005
ISBN: 81-7056-324-0

Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹320.00.

You Save 20%

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard
SKU: 357 Category:

रंगों का संसार मानव हृदय को सदैव से ही प्रफुल्लित एवं आकर्षित करता आया है। रंगों ने कभी फूलों के, कभी फलों के, कभी मिट्टी के अनेक रूपों में तो कभी आकाश के विभिन्न रंगों की छटाओं ने मानव मन को उल्लसित किया है। व्यक्ति प्रकृति प्रदत्त रंगों का आनंद तो प्रतिक्षण लेता ही है साथ ही रंगों का प्रयोग वह अपनी रुचि एवं व्यक्तित्व के अनुसार भी करता है। वह रंगों को अपनी दुनिया में लाने के लिए विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करता है और उन्हीं माध्यमों में से एक माध्यम है-स्टेन्सिल प्रिटिंग।

स्टेन्सिल प्रिटिंग कला की वह विधा है जिसमें सृजनात्मकता की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति परिलक्षित होती है। यह रंगों को स्टेन्सिल के माध्यम से फलक उतारने का उपक्रम है। प्रस्तुत पुस्तक में विविध सुन्दर डिज़ाइन्स को संकलित एवं सृजित किया गया है जो कला के नये उपागम प्रस्तुत करते हैं। यह पुस्तक सभी कला प्रेमियों को डिज़ाइन्स के सुन्दर संसार में ले जाती है जहाँ वे अपनी अभिव्यक्ति को और अपने सोच को नये रूप-रंग के साथ प्रयोग में ला सकते हैं।

प्रस्तुत पुस्तक डिजाइनिंग विषय के सभी विद्यार्थियों तथा कला प्रेमियों के लिए अति उपयोगी सिद्ध होगी, जिसमें पारम्परिक तथा आधुनिक डिज़ाइन्स, फूल-पत्ती, फलों, जानवरों, पक्षियों, मानवाकृति इत्यादि को सुन्दर स्टेन्सिल डिज़ाइन्स के रूप में दिखाया गया है। यह कृति पढ़कर पाठक रंगों को अपने जीवन में जीवन्त कर भाव विभोर हो सकता है।

Weight550 g
Dimensions25 × 19 × 1.5 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Stencil Designs”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Authors

Sushri Doli Mogara

सुश्री डोली मोगरा वस्त्र एवं परिधान विज्ञान (Clothing & Textiles) की विशेषज्ञ और शोधार्थी हैं। गृह विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर से स्नातकोत्तर करने के साथ वे यूजीसी-नेट, एएसआरबी-नेट और स्लेट परीक्षाएँ उत्तीर्ण हैं। वे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय तथा महाराणा प्रताप कृषि…

View Full Profile →

Dr. Vijaya Lakshmi Chauhan

डॉ. विजया लक्ष्मी चौहान मनोविज्ञान की वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता और लेखिका हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक सहित एम.ए. तथा व्यावहारिक मनोविज्ञान में पीएच.डी. उपाधि प्राप्त डॉ. चौहान मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष एवं आचार्य रही…

View Full Profile →
Need help?