Vijaya Lakshmi Chauhan

डॉ. विजया लक्ष्मी चौहान मनोविज्ञान की वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता और लेखिका हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक सहित एम.ए. तथा व्यावहारिक मनोविज्ञान में पीएच.डी. उपाधि प्राप्त डॉ. चौहान मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष एवं आचार्य रही हैं। तीन दशकों के सुदीर्घ शैक्षणिक कार्यकाल में उन्होंने 35 से अधिक शोधार्थियों को पीएच.डी. का मार्गदर्शन दिया और प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में उनके 55 शोध-पत्र व तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट द्वारा ‘वुमन ऑफ द ईयर’ (2000, 2001) से सम्मानित डॉ. चौहान चीन, सिंगापुर और हाँगकाँग सहित कई देशों में अकादमिक व्याख्यान दे चुकी हैं।

Books by this Author


Showing the single result

  • Sale! Stencil Designs

    Stencil Designs

    By: Sushri Doli Mogara (+1 more)
    Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹320.00.

    रंगों का संसार मानव हृदय को सदैव से ही प्रफुल्लित एवं आकर्षित करता आया है। रंगों ने कभी फूलों के, कभी फलों के, कभी मिट्टी के अनेक रूपों में तो कभी आकाश के विभिन्न रंगों की छटाओं ने मानव मन को उल्लसित किया है। व्यक्ति प्रकृति प्रदत्त रंगों का आनंद तो प्रतिक्षण लेता ही है…

Need help?