Sale!

Ramayan Ki Kahaniyan

रामायण की कहानियाँ

Author(s): Ajay Anuragi
Language: Hindi
Format: Hardcover
Pages: 168
Edition: Second, 2012
Published Year: 2010
ISBN: 978-81-7056-507-9

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹225.00.

You Save 10%

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

भारतीय धर्म ग्रन्थों में रामायण को न केवल महत्त्वपूर्ण माना जाता है बल्कि पवित्र एवं पूज्य भी माना जाता है। इससे हमें धर्म एवं कर्म का संदेश मिलता है तथा श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त होती है। सामाजिक आदर्शों एवं मानव मूल्यों की स्थापना में जिन ग्रन्थों का मार्गदर्शन मिलता रहा है, रामायण उनमें से एक है।

प्रस्तुत पुस्तक में लेखक ने रामायण से सम्बद्ध कहानियों को सरल एवं रोचक शैली में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयत्न किया है। ये कहानियाँ सदियों से जन-जन की जुबान पर चढ़ी हुई हैं। लेखक का यह मौलिक प्रयास तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन लोक में प्रचलित राम कथा के प्रति आस्था एवं विश्वास की मौलिकता को इन कहानियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक में ऐतिहासिकता एवं पौराणिकता का पूर्ण निर्वाह हुआ है।

इन कहानियों के माध्यम से भारतीय जनमानस के रोम-रोम में बसे हुए मर्यादा पुरूषोत्तम राम का लोक-रक्षक रूप उजागर हुआ है। इसमें राम के साथ-साथ उनके काल के अनेक चरित्रों की स्वाभाविक विशेषताएँ उ‌द्घाटित हुई हैं, जिन्हें पढ़कर हमारे भीतर सात्विक गुणों का संचार होता है।

अपने युग एवं समय की अनेक महत्त्वपूर्ण घटनाओं एवं स्थितियों को प्रकट करने वाली कहानियाँ शिक्षाप्रद होने के साथ-साथ भारतीय पौराणिक संदर्भों व प्रसंगों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करती हैं।

प्रस्तुत पुस्तक भारतीय संस्कृति एवं परम्परा की श्रेष्ठता एवं उज्ज्वलता को जानने में सहायक सिद्ध होगी।

Weight 330 g
Dimensions 22 × 15 × 2 cm
Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Ramayan Ki Kahaniyan”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need help?