Dr. Radhakrishnan : Vyakti aur Vichar
डॉ. राधाकृष्णन: व्यक्ति और विचार
Original price was: ₹300.00.₹270.00Current price is: ₹270.00.
You Save 10%
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अभूतपूर्व व्यक्तित्व, शिक्षक, दार्शनिक और शिक्षाशास्त्री के रूप में उनके योगदान का विश्वसनीय चित्रण। यह कृति उनके भारतीय दर्शन की मौलिक व्याख्या और प्रेरणादायी बहुआयामी जीवन को उजागर करती है।
In stock
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी थे। वे ऐसे. विरल व्यक्ति थे जिन्होंने सारस्वत क्षेत्र में महान शिक्षक एवं मौलिक दार्शनिक के रूप में विख्यात हुए। उन्होंने भारतीय दर्शन की मौलिक व्याख्या की। उन्होंने अपने शोधालेखों तथा व्याख्यानों से यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय दर्शन एवं संस्कृति विश्व में महानतम हैं। उन्होंने अनेक शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधन का नेतृत्व कर उन्हें अकादमिक उच्चता प्रदान की। एक शिक्षाशास्त्री के रूप में उनकी योगयता का परिचय देने के लिए ‘डॉ. राधाकृष्ण आयोग’ का प्रतिवेदन पर्याप्त है जो भारत में उच्च शिक्षा के विषय में आज भी प्रासंगिक है।
डॉ. राधाकृष्णन का मूल स्वभाव एक दार्शनिक और चिंतक का है जो उनके सभी क्रियाकलापों में प्रतिबिम्बित होता है। वे राजनयिक के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं तो उनका चिंतक पूरी शालीनता के साथ मुखरित होता है। तभी तो पं. जवाहरलाल नेहरू जैसे अपने समय के श्रेष्ठ राजनेता उनसे अनेक राष्ट्रीय मुद्दों पर सलाह लेते हैं तथा उनकी सलाह पर अमल भी करते हैं।
डॉ. राधाकृष्णन के प्रेरणादायी और बहुआयामी व्यक्तित्व को पूरी विश्वसनीयता के साथ यह कृति प्रस्तुत करती है। इतने विराट व्यक्तित्व का अनुशीलन कर लेखक ने स्तुत्य कार्य किया है।
| Weight | 290 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 1.5 cm |
| Genre |








Rajasthan Ke Itihas Ki Rooprekha
Ritikavya Dhara Tatha Kavyang Vivechan
Desh Bhakti Natak
Reviews
There are no reviews yet.