Bharat Ka Itihas Avm Sanskriti (Praramb se 1526 E.)
भारत का इतिहास एवं संस्कृति (प्रारंभ से 1526 ई.)
Original price was: ₹500.00.₹450.00Current price is: ₹450.00.
You Save 10%
Bharat Ka Itihas Avm Sanskriti (Praramb se 1526 E.) विश्व-इतिहास में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति एक दैदीप्यमान नक्षत्र है, जिसे अमर और अनंत कहा जा सकता है। डॉ. कालूराम शर्मा और डॉ. प्रकाश व्यास की यह पुस्तक भारत के प्रारम्भ से 1526 ई. तक के इतिहास और संस्कृति का क्रमबद्ध विवेचन करती है। यह मुगल आक्रमणों, मध्यकालीन भक्ति आंदोलन, और हिंदू-मुस्लिम संस्कृतियों में समन्वय के प्रयासों को संक्षेप में बताती है, जो जिज्ञासु भारतीयों को अपने गौरवपूर्ण अतीत को समझने में मदद करेगी।
In stock
विश्व-इतिहास के नभ-मण्डल में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति एक दैदीप्यमान नक्षत्र है। विश्व के सभी इतिहास और संस्कृतियों में केवल भारतीय इतिहास और संस्कृति को ही अमर और अनन्त कहा जा सकता है। जब तक हमारे देश में एक सबल केन्द्रीय सत्ता रही, तब तक यहाँ राजनीतिक एकता और सांस्कृतिक उन्नति होती रही। यहाँ तक कि बाह्य आक्रान्ताओं ने भी यहाँ आकर यहीं की संस्कृति को आत्मसात् कर लिया था। मुस्लिम आक्रान्ताओं ने अवश्य हमारी संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया, किन्तु वे पूर्णरूपेण सफल नहीं हो सके। भारतीयों ने अपने-आपको मुस्लिम संस्कृति से पृथक् रखने का प्रयास किया। इस प्रयास में भारतीयों में अनेक कुरीतियाँ व्याप्त हो गईं। अतः मध्यकालीन भक्ति आन्दोलन के सन्तों व सूफियों ने न केवल इन कुरीतियों पर प्रहार किया बल्कि हिन्दू और मुस्लिम संस्कृतियों में समन्वय का भी प्रयास किया। अतः प्रारम्भ से लेकर 1526 ई. तक का भारत का इतिहास और संस्कृति भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं। प्रस्तुत पुस्तक इन्हीं घटनाओं को क्रमबद्ध करने का प्रयास है।
यद्यपि इस काल खण्ड (प्रारम्भ से 1526 ई.) पर अनेक खण्डों का प्रणयन किया जा सकता है, किन्तु सम्पूर्ण भारतीय इतिहास को केवल दो खण्डों (प्रारम्भ से 1526 ई. तक तथा 1527 ई. से 1947 ई. तक) में विवेचित करने का प्रयास किया है। विद्वान लेखकद्वय भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के मूलभूत तत्त्वों और घटनाओं को संक्षेप में इस प्रकार विवेचित करने का प्रयास किया है ताकि जिज्ञासु भारतीय अपने गौरवपूर्ण अतीत को समझ सकें और उससे प्रेरणा ले सकें। विद्वान लेखकद्वय का यह प्रयास न केवल भारतीयों की जिज्ञासा को शान्त कर सकेगा अपितु भविष्य का मार्ग टटोलने में भी सहायक हो सकेगा।
| Weight | 425 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 2 cm |
| Genre | |
| Textbook Genre |















Patrkari Ke Prashan
Charumati-Parinaya (Aitihasik Upanyas)
Chandragupta Vikramaditya - Digvijay Bhag-3
Gautamiputra Bhag-2 (Aanchal Ka Dudh)
Chandragupta Vikramaditya - Chandrodai Bhag-1
Sheel Ka Himalaya
Reviews
There are no reviews yet.