तुग़लक़ कालीन इतिहासकार एवं इतिहास-लेखन
Original price was: ₹500.00.₹450.00Current price is: ₹450.00.
You Save 10%
Tuglak Kaleen Itihaskar avam Itihas भारतीय वाङ्मय में इस्लाम की सबसे बड़ी देन इतिहास-लेखन के रूप में है। डॉ. अशोक कुमार सिंह की यह कृति तुगलक वंश (1320-1414 ई.) के शासकों के समय हुए मुस्लिम इतिहास-लेखन पर प्रकाश डालती है, जिसमें अमीर खुसरो से लेकर शम्स सिराज अफीफ तक के लेखकों की कृतियों का गंभीर विवेचन किया गया है।
In stock
भारतीय वाड्मय में इस्लाम की सबसे बड़ी देन इतिहास-लेखन के रूप में है। जहाँ प्राचीन भारत में इतिहास-लेखन की परम्परा एवं उसके प्रति अभिरुचि का अभाव-सा रहा है। वहीं इतिहास लेखन मुस्लिम संस्कृति का एक अंग रहा है। इस्लाम के अनुयायियों की इतिहास में अभिरुचि इस्लाम धर्म के प्रादुर्भाव से ही रही है। प्रारम्भिक अरब इतिहासकारों ने पैगम्बर मुहम्मद एवं खलीफाओं पर अनेक ऐतिहासिक, ग्रन्थों की रचना की है। इसके आगे भी इन इतिहासकारों ने इस्लाम की विजयों, राष्ट्रों तथा युगों का इतिहास लिखा है। कालान्तर में इस इतिहास लेखन पर फारसी पुनर्जागरण का प्रभाव पड़ा और अनेक मुस्लिम इतिहासकारों ने अरबी भाषा के स्थान पर फारसी भाषा को अपने लेखन का माध्यम चुना। राज्याश्रय प्राप्त इन इतिहासकारों ने “राष्ट्रों तथा युगों” के स्थान पर “शासकों एवं वंशों” का इतिहास लिखना प्रारम्भ कर दिया।
भारत में तुर्की सत्ता की स्थापना के उपरान्त व्यापक स्तर पर मुस्लिम इतिहास लेखन प्रारम्भ हुआ। निःसन्देह यह इतिहास लेखन फारसी इतिहास लेखन की परम्परा से ही अधिक प्रभावित था। यह भारतीय मुस्लिम इतिहास लेखन तुगलक वंश (1320-1414 ई.) के शासकों के समय में एक विशिष्ट स्थान पर पहुँच गया। इतिहास लेखन की दृष्टि से तुगलक काल सल्तनत काल का स्वर्णिम काल है क्योंकि इस काल में तत्कालीन इतिहास लेखन की प्रायः सभी विधाओं का विकास हुआ। प्रस्तुत ग्रन्थ में तुग़लक़कालीन इतिहास लेखकों में अमीर खुसरो से लेकर शम्स सिराज अफीफ तक तथा निकट समकालीन इतिहास लेखकों में यहिया एवं मुहम्मद बिहामद खानी सहित समस्त लेखकों की कृतियों की गम्भीर विवेचना की गई है। इस रूप में पाश्चात्य इतिहासकार पीटर हार्डी की कृति के उपरान्त सल्तनत कालीन एक विशिष्ट काल विषयक इतिहास-लेखन पर प्रकाश डालने वाली यह प्रथम भारतीय कृति है। राष्ट्रभाषा हिन्दी में तो इस विषय पर यह प्रथम मौलिक कृति है।
| Weight | 415 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14 × 2 cm |
| Genre | |
| Textbook Genre |






जड़ों की तलाश एवं अन्य संस्मरण
रतनसिंघ राठौड़ री वचनिका
मुद्रा बैंकिंग एवं राजस्व
भीष्म साहनी का कथा साहित्य
भारतीय समाज में नारी
मेवाड़ के महाराणा और शहंशाह अकबर
इहु जनमु तुमारे लेखे (औपन्यासिक आत्मकथा)
नयी कविता : गिरिराज कुमार माथुर
स्वतंत्रता सेनानी कोश (1857)
पुराणों की कहानियाँ
Political Socio-Economic and Cultural History of Rajasthan
अज्ञेय का काव्य: जीवन-सत्य और दर्शन
प्रश्नोपनिषद
सत्यपथ
प्रमुख राज व्यवस्थाएँ (ग्रेट ब्रिटेन, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्विट्ज़रलैण्ड, चीन, श्रीलंका और फ्रांस)
बड़े आदमी
History of Jaisalmer
कथेतर गद्य साहित्य
उत्तरी भारत का इतिहास (650-1200 ई.)
मानव भूगोल
कथा साहित्य
स्वामी रामतीर्थ एक दिव्य विभूति
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के मुख्य प्रवृत्तियाँ
लोक वित्त
भारतीय संस्कृति के मूल तत्व
मुगल चित्रशैली
भू-आकृति विज्ञान
भारतीय संस्कृति के आधार स्तम्भ
भारतीय चित्रकला का इतिहास
स्वतंत्रता सेनानी कोश (मुस्लिम)
मुंडक उपनिषद
खुला बाजार उर्फ झुमरी तलैया
हिन्दी साहित्य
Reviews
There are no reviews yet.