Geeta Chaturvedi

डॉ. गीता चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग की सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इन्होंने राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन के क्षेत्र में अध्यापन, शोध एवं लेखन के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इनकी प्रमुख पुस्तकों में ‘भारतीय राजनीतिक व्यवस्था’ (द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पाठ्य-पुस्तक) तथा शोध-ग्रंथ Women Administrators of India शामिल हैं। इसके अतिरिक्त Women in Medicine तथा भारत में राज्य प्रशासन की ये सह-लेखिका रही हैं। प्रो. विद्युत चक्रवर्ती तथा डॉ. राजेन्द्र पाण्डे की पुस्तक Modern Indian Political Thought का इन्होंने अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद किया है।

डॉ. चतुर्वेदी के शोध-पत्र अकादमिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं; साथ ही समाचार-पत्रों में इनके लेख एवं पुस्तक-समीक्षाएँ भी प्रकाशित होती रही हैं। हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान की पत्रिका ‘प्रशासनिका’ में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें सम्मानित किया गया। वे राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संस्था ‘रूवा’ की पत्रिका ‘शक्ति’ के प्रकाशन से दीर्घकाल तक जुड़ी रहीं।

मीडिया क्षेत्र में भी इनकी सक्रिय भूमिका रही है। इन्होंने दूरदर्शन जयपुर पर महिला-विषयक कार्यक्रमों का अनेक वर्षों तक संचालन किया। हाल के वर्षों में इन्होंने समसामयिक विषयों पर हिन्दी कविताओं के माध्यम से वीडियो-रचनाएँ भी प्रस्तुत की हैं।

Books by this Author


  • Sale! Pramukh Raj Vyvasthyen

    Pramukh Raj Vyvasthyen

    By: Dr. Ashok Kumar Gupta (+1 more)
    Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹280.00.

    अनुक्रमणिका 1. संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान2. ग्रेट ब्रिटेन का संविधान3. चीन का संविधान4. स्विट्ज़रलैण्ड का संविधान5. जापान का संविधान

  • Sale! Bharatiye Rajnitik Vyvasta

    Bharatiye Rajnitik Vyvasta

    Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹280.00.

    नित नवीनता तथा परिवर्तनशीलता प्रकृति का नियम है व जीवन्तता का परिचायक भी। कोई राजनीतिक व्यवस्था इस सिद्धान्त से अछूती नहीं रह सकती। भारतीय राजनीतिक व्यवस्था निरन्तर परिपक्वता की ओर बढ़ रही है। विश्व राजनीति में भारत ने न केवल स्थान बनाया है, अपितु उसे प्रभावित भी कर रहा है। भारतीय राजनीतिक हलचल पर सम्पूर्ण विश्व की दृष्टि रहती है। ये परिवर्तन समयानुकूल हैं तथा विद्यार्थी-युवा वर्ग को भी प्रभावित करेंगे। उन समस्त बदलावों को समाविष्ट करना इस नवीन संस्करण का उद्देश्य है। शिक्षकों व विद्यार्थियों के सुझावों का स्वागत है।

Need help?