Vishva Shanti ka Gandhiya Pratiman
विश्व शान्ति का गाँधीय प्रतिमान
Original price was: ₹300.00.₹270.00Current price is: ₹270.00.
You Save 10%
Vishva Shanti ka Gandhiya Pratiman महात्मा गाँधी के अहिंसा और शांति के परम संदेश का विश्लेषण करती यह पुस्तक, विश्व में व्याप्त समस्याओं और तनावों का समाधान गांधी दर्शन में खोजती है। डॉ. अल्पना शर्मा की यह कृति गाँधी के सिद्धांतों और प्रयोगों को व्यावहारिक बताते हुए, ‘सादा जीवन उच्च विचार’ और सत्य-अहिंसा जैसे अचूक हथियारों को विश्व को विनाश और अशांति से बचाने का मार्ग बताती है।
In stock
विश्व को अहिंसा एवं शान्ति का परम सन्देश देने वाले महात्मा गाँधी आज भी अपने विचारों की सार्थकता सिद्ध करते हैं। यह पुस्तक गाँधी के उन्हीं विचारों का विश्लेषण प्रस्तुत करती है। आज विश्व में जितनी समस्याएँ हैं, तनाव हैं या फिर जो अशान्ति का वातावरण है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि मानवता और विश्व शान्ति की रक्षा किस प्रकार की जाए?
यह प्रश्न वास्तविकता के बेहद करीब है। गाँधी का दर्शन हमें इन सभी प्रश्नों का उत्तर बड़े सहज ढंग से प्रदान करता है। गाँधी दर्शन, उनके सिद्धान्त, उनके प्रयोग सभी व्यावहारिक हैं, जिनको हम जीवन में अपनाकर न केवल स्वयं की वरन् समाज व राष्ट्र की समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
गाँधी ने सम्पूर्ण विश्व को जो विश्व शान्ति का पाठ पढ़ाया और वह भी बिना किसी हथियार के, यह उनका सर्वश्रेष्ठ सिद्धान्त है।
सत्य एवं अहिंसा के इस पुजारी का लोहा न सिर्फ भारत ने माना वरन् सम्पूर्ण विश्व उनकी बातों का कायल हो चुका है। आज राष्ट्रों के बीच जो तनाव है, युद्ध का संकट है, आगे बढ़ने की जो होड़ है, उसने राष्ट्रों के मूल्यों का पतन कर दिया है, जिसके कारण सम्पूर्ण विश्व तथा मानव जाति के नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। गाँधी ने जो ‘सादा जीवन उच्च विचार’ का सन्देश दिया है तथा सत्य एवं अहिंसा जैसे दो अचूक हथियार दिए हैं, वही इस विश्व को विनाश तथा अशान्ति से बचा सकते हैं।
गाँधी के विचार मात्र विचार नहीं हैं, बस उन्हें एक बार व्यवस्था में लाना बहुत जरूरी है। निश्चित तौर पर उनकी हर बात बहुत गहराई रखती है। गाँधी दर्शन की डोर ही विश्व को कल्याण एवं परम शान्ति के मार्ग पर ले जा सकती है। पुस्तक इन्हीं सवालों को खड़ा कर समाधान तक ले जाती है।
| Weight | 360 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 1.5 cm |
| Genre | |
| Textbook Genre |






Aise Hon Shikshak
Sachitra Vijyan Vishvkosh
Desh Bhakti Natak
Reviews
There are no reviews yet.