Maanav Sharir Evam Kriya Vigyan
मानव शरीर एवं क्रिया विज्ञान
Original price was: ₹700.00.₹630.00Current price is: ₹630.00.
You Save 10%
Maanav Sharir Evam Kriya Vigyan ईश्वर की अनमोल कृति ‘मानव’ के शरीर और क्रिया विज्ञान का विस्तृत अध्ययन। डॉ. बृन्दा सिंह द्वारा लिखित यह पुस्तक हृदय, फेफड़े, मस्तिष्क, अंतः स्त्रावी ग्रंथियाँ और विभिन्न अंग-संस्थानों (पाचन, श्वसन, तंत्रिका आदि) की रचना, बनावट और कार्यों को चित्रों के माध्यम से सरल शब्दों में समझाती है, जो गृह विज्ञानियों, नर्सों और सामान्य पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
In stock
इस सुन्दर धरा पर ईश्वर की अनमोल कृति एवं अनुपम देन है “मानव” । मानव की रचना विधाता ने बड़े ही सोच-समझकर की है और इसके सभी कोमल एवं जीवनावश्यक अंगों की सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की है यथा-हृदय, फेफड़े, मस्तिष्क, अंतः स्त्रावी ग्रंथियाँ, यकृत, आमाशय, अग्नाशय, धमनियाँ, नाड़ियाँ, स्त्री प्रजनन अंग, पुरुष प्रजनन अंग आदि। प्रस्तुत पुस्तक में इन सभी अंगों की विस्तार से चर्चा की गई है और चित्रों के माध्यम से सरल शब्दों में समझाया गया है।
मानव शरीर की तुलना एक मशीन से की जा सकती है। जिस प्रकार मशीन को ठीक प्रकार से काम करने के लिए उसके सभी कल-पुर्जे चुस्त, दुरुस्त एवं सही दशा में होने चाहिए ठीक उसी तरह मानव शरीर के सभी अंग भी स्वस्थ, निरोग एवं कार्यशील होने चाहिए। मानव शरीर अनेक सूक्ष्म. कोशिकाओं का बना होता है। ये कोशिकाएँ ही शरीर रचना की आधार होती हैं तथा सभी जैविक क्रियाओं एवं जैविक लक्षणों के लिए उत्तरदायी होती हैं। कोशिकाओं का समूह, जिनका कार्य एवं रचना, एक समान होता है, मिलकर ‘उतकों’ का निर्माण करती हैं और एक समान कार्य एवं रचना वाले उतकों के समूह ‘अंग’ कहलाते हैं। कई सारे अंग जब किसी विशिष्ट कार्य को सामूहिक रूप से एक-दूसरे से सहयोग कर सम्पन्न करते हैं तो इस तंत्र को ‘अंग-संस्थान’ कहते हैं, जैसे-पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, पेशीय तंत्र, रक्त परिसंचरण तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, कंकाल तंत्र, तंत्रिका तंत्र, प्रजनन तंत्र, संवेदी तंत्र, अंतः स्त्रावी तंत्र आदि। प्रस्तुत पुस्तक में सभी तंत्रों के बारे मैं उल्लेखनीय जानकारी दी गई है ताकि हम मानव शरीर की रचना, बनावट एवं कार्यों को आसानी से समझ सकें। यह पुस्तक गृह विज्ञानियों, नर्सों, फार्मेसी एवं आयुर्वेद के विद्यार्थियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं सामान्य पाठकों के लिए काफी उपयोगी है।
| Weight | 570 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 2 cm |
| Textbook Genre |
















Reviews
There are no reviews yet.