Sale!

Bharat Mein Media Kanun

भारत में मीडिया कानून

Language: Hindi
Format: Hardcover
Pages: 392
Published Year: 2009
ISBN: 978-81-7056-474-4

Original price was: ₹800.00.Current price is: ₹640.00.

You Save 20%

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard
SKU: 578 Categories: ,

आज प्रेस कानून ‘मीडिया कानून’ का रूप ले चुका है। मीडिया कानून का क्षेत्र अत्यन्त व्यापक एवं प्रभावी है। उल्लेखनीय है कि भारत में मीडिया कानून (प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया) संख्या में कम होते हुए भी अपने प्रभाव-क्षेत्र में व्यापक हैं, इसलिए इनकी जानकारी न केवल मीडियाकर्मी के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी आवश्यक है। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 भारतीय संसद ने मई, 2005 में पारित किया। जून, 2005 में इसे राष्ट्रपति ने अपनी स्वीकृति प्रदान की और 12 अक्टूबर, 2005 से यह पूरी तरह लागू हो गया। इस कानून के द्वारा जनता को ‘सूचना का अधिकार’ दिया गया है।
भारतीय परिप्रेक्ष्य में मीडिया कानून विषय पर हिन्दी में पुस्तकों का नितांत अभाव है। इस अभाव की पूर्ति ‘भारत में मीडिया कानून’ नामक यह पुस्तक करेगी। इसमें मीडिया से संबंधित समस्त महत्त्वपूर्ण कानूनों एवं आचार संहिताओं को सरल, सहज भाषा शैली में सटीक एवं व्यापक रूप से विवेचित किया गया है।
प्रस्तुत पुस्तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली, जनसंचार मॉडल पाठ्यक्रम- 2001 (U.G.C. Model Curriculum Mass Communication-2001) के आधार पर लिखी गयी है, ताकि शिक्षार्थी इसका अधिक-से-अधिक लाभ उठा सकें। यह पुस्तक बी.जे., एम.जे., डिप्लोमा, नेट, स्लेट एवं पी-एच.डी. शोधार्थियों के लिए उपयोगी रहेगी। इसके अतिरिक्त मीडिया से संबद्ध पत्रकारों, संवाददाताओं, उपसंपादकों, लेखकों के लिए भी उपयोगी रहेगी।

Weight590 g
Dimensions22.5 × 14.5 × 3 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Bharat Mein Media Kanun”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need help?