Sale!

Adhunik Hindi Kavita Ke Vaicharik Evam Shilpagat Ayam

आधुनिक हिंदी कविता के वैचारिक एवं शिल्पगत आयाम

Language: Hindi
Format: Hardcover
Pages: 208
Edition: First, 2006
ISBN: 81-7056-348-8

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹225.00.

You Save 10%

Adhunik Hindi Kavita Ke Vaicharik Evam Shilpagat Ayam आधुनिक हिंदी कविता के वैचारिक और शिल्पगत आयामों का विश्लेषण करती यह कृति, डॉ. अनुराधा गर्ग द्वारा प्रस्तुत है। भारतेन्दु युग से लेकर आज तक की कविता पर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और आर्थिक परिवर्तनों के प्रभावों का गहन अध्ययन, जिसमें डार्विन, मार्क्स, सार्न जैसे विचारकों की मान्यताओं और मिथक, फैंटेसी, बिम्ब, प्रतीक जैसे शैल्पिक उपादानों के उपयोग का विवेचन किया गया है।

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

भारतेन्दु युग से लेकर आज तक की कविता को आधुनिक कविता माना जाता है। इस अवधि में भारत ही नहीं पूरे विश्व में सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, आर्थिक आदि क्षेत्रों में जो क्रान्तिकारी परिवर्तन हुए हैं, उनका प्रभाव हिन्दी की कविता पर व्यापक रूप से पड़ा है। आधुनिक हिन्दी कविता ने विचार तथा शिल्प के स्तर पर भारतीय तथा पाश्चात्य परम्परा तथा आधुनिकता के द्वन्द्व को सहा है और इसी द्वन्द्व से उसने अपनी नयी राह बनायी है।

एक ओर आधुनिक हिन्दी कविता पर राष्ट्रीय चेतना, मानव गरिमा की प्रतिष्ठा, समाज में परिवर्तन की ललक, वैज्ञानिक चिन्तन व्यवस्था का प्रभाव पड़ा है तो दूसरी ओर उसने डार्विन, मार्क्स, बर्गसाँ, सार्न जैसे विचारकों की मान्यताओं को वहन किया है। आधुनिक हिन्दी कविता ने शिल्प की दृष्टि से भी सूक्ष्मता तथा अमूर्तन की ओर प्रयाण किया है और नये-नये उपमानों को तलाशा है। इतिहास तथा पुराण को उसने सर्वथा नयी दृष्टि से ग्रहण किया है। तभी मिथक, फैंटेसी, बिम्ब, प्रतीक जैसे शैल्पिक उपादानों ने हिन्दी की आधुनिक कविता को समृद्ध किया है।

एक ओर जीवन की जटिलता की अभिव्यक्ति तो दूसरी ओर शिल्प के नये-नये प्रतिमानों की तलाश के कारण हिन्दी कविता की व्यंजकता भी जटिल और दुरूह हुई है। आधुनिक कविता को समझने के लिए उसके वैचारिक परिप्रेक्ष्य तथा शिल्पगत-परिदृश्य की पृष्ठभूमि को समझना जरूरी है। डॉ. अनुराधा गर्ग की प्रस्तुत कृति आधुनिक हिन्दी कविता के वैचारिक और शिल्पगत आयामों का विश्लेषण कर उसे पाठकों के लिए सुलभ बनाती है। आधुनिक हिन्दी कविता के इन आयामों का विश्लेषण एक कृति में उपलब्ध नहीं होता। प्रस्तुत कृति इसी अभाव की पूर्ति करती है। आधुनिक हिन्दी कविता को समझने की दृष्टि से इसे कृति की उपादेयता असंदिग्ध है।

Weight350 g
Dimensions22.5 × 14.5 × 2 cm
Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Adhunik Hindi Kavita Ke Vaicharik Evam Shilpagat Ayam”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need help?