JanSwasthya Evam Parivar Kalyan
Original price was: ₹300.00.₹240.00Current price is: ₹240.00.जन स्वास्थ्य की समुचित देखभाल आज की महती आवश्यकता है। इसी के फलस्वरूप स्वास्थ्य के प्रति जो जागरूकता आई है, वह उल्लेखनीय है। स्वास्थ्य का कोई पक्ष ऐसा नहीं है, जिसकी अनदेखी की जाये। यह भी सही है कि स्वास्थ्य के लिए चुनौतियाँ निरन्तर बढ़ती जा रही हैं, लेकिन व्यक्ति की सार्थक सोच ने इसके गम्भीर खतरों को कम भी किया है। हमारे खान-पान तथा रहन- सहन के स्तर ने स्वास्थ्यगत जटिलताओं को अपेक्षाकृत सरल किया है, उसी का परिणाम है कि घर-घर में स्वास्थ्य के प्रति जागृति की नयी लहर- सी पैदा हो गयी है। प्रस्तुत पुस्तक इन्हीं आयामों को उद्घाटित करती है और ग्वास्थ्य के प्रति नया दृष्टिकोण पैदा करती है।
प्रस्तुत पुस्तक में पर्यावरण स्वच्छता, विद्यालयी स्वास्थ्य, सामुदायिक स्वास्थ्य, प्रतिकारिता एवं प्रतिरक्षण, जन स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य सेवायें, विभिन्न रोगों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। साथ ही प्रजनन तंत्र, गर्भावस्था के लक्षण एवं संकेत, गर्भावस्था में होने वाले कष्ट, गर्भकालीन देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भपात, नवजात शिशु की देखभाल जैसे सामान्य विषयों को भी समेटा गया है जो जन-चेतना एवं जागृति की दृष्टि से भी अति महत्त्वपूर्ण हैं। भोजन एवं पोषण, भोजन पकाने की विभिन्न विधियाँ एवं भोजन के कार्य एवं वर्गीकरण जैसे विषयों पर गहन प्रकाश डाला गया है। यह पुस्तक गृहिणियों एवं नर्सों के लिए भी उपयोगी एवं लाभदायक सिद्ध होगी।


Bade Aadmi