Babli Ram

डॉ. बबली राम का जन्म 20 दिसम्बर 1981 को राजस्थान के दौसा ज़िले के बिवाई गाँव में एक किसान परिवार में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव में तथा उच्च शिक्षा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से संपन्न हुई।

इन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में एम.ए., यू.जी.सी.–नेट (नई दिल्ली) तथा पीएच.डी. (डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी) की उपाधि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इन्होंने शिक्षाशास्त्र में बी.एड. एवं एम.एड. की उपाधियाँ भी अर्जित की हैं।

डॉ. बबली राम Indian Institute of Public Administration (IIPA), International Political Science Association (IPSA) तथा न्यू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (NEPASI) के आजीवन सदस्य हैं।

अब तक इनके 12 से अधिक शोध-पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स तथा पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं। इन्होंने 2 कार्यशालाओं तथा 20 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों में शोध-पत्र वाचन के साथ सक्रिय सहभागिता की है। अब तक इनकी 2 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. बबली राम को चाणक्य सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान, राष्ट्र गौरव सम्मान, अंतरराष्ट्रीय शोध भूषण सम्मान, अंतरराष्ट्रीय एजुकेटर अवार्ड तथा राजस्थान टैलेंट अवार्ड सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

Books by this Author


  • Rajnitik Siddhant ki Mool Aavdharna

    Rajnitik Siddhant ki Mool Aavdharna

    By: Dr. Babli Ram (+1 more)
    NEP 2020Sem-1
    150.00

    यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की गई है, जिससे विद्यार्थियों को विषय की स्पष्ट, व्यवस्थित एवं परीक्षा-उपयोगी समझ प्राप्त हो सके।