Sale!

Swami Ramtirth Ek Divye Vibhuti

स्वामी रामतीर्थ एक दिव्य विभूति

Author(s): Surendra Sharma
Language: Hindi
Format: Hardcover
Pages: 184
Edition: First, 2011
ISBN: 978-93-81455-01-2

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹225.00.

You Save 10%

Swami Ramtirth Ek Divye Vibhuti स्वामी रामतीर्थ, भारतीय सांस्कृतिक परिवेश के देदीप्यमान सितारों में से एक, महर्षि दयानंद और स्वामी विवेकानंद की परंपरा में एक आध्यात्मिक वेदान्ती थे। सुरेन्द्र शर्मा द्वारा लिखित यह जीवनी आधुनिक उपभोक्तावादी संस्कृति के प्रदूषित दौर में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रासंगिकता को उजागर करती है। यह पुस्तक स्वामी जी के उपदेशों, राष्ट्रप्रेम, शांति, और भारत की आजादी हेतु जागृति की लहर का सूत्रपात करती है।

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

भारतीय सांस्कृतिक परिवेश के मुक्त गगन के देदीप्यमान सितारों की श्रृंखला में, महर्षि दयानंद, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविन्द घोष के क्रम में, स्वामी रामतीर्थ सरीखे आध्यात्मिक वेदान्ती की भी सम्मान एवं आदर के साथ गणना की जाती है। आधुनिक उपभोक्तावादी संस्कृति के प्रदूषित दौर में व्याप्त अश्लीलता, अभद्र एवं अशिष्ट विज्ञापनबाजी तथा जीवन के शाश्वत मूल्यों के अधःपतन के परिप्रेक्ष्य में, आज स्वामी रामतीर्थ का व्यक्तित्व एवं कृतित्व और भी अधिक प्रासंगिक एवं समीचीन हो गया है।

स्वामी रामतीर्थ ने अपने तत्कालीन परिवेश में आध्यात्मिकता के साथ वेदांत का अलख जगाते हुए, जिस प्रकार अपने उपदेशों से राष्ट्रप्रेम, शांति, सहयोग एवं भारत की आज़ादी हेतु जागृति की लहर का सूत्रपात किया, वह श्लाघनीय है। पाश्चात्य सभ्यता की भोगवादी संस्कृति के वर्तमान दौर में, आज की दिग्भ्रमित युवा पीढ़ी के पथ-प्रदर्शन हेतु, स्वामी रामतीर्थ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का अनुसरण अपेक्षित है।

प्रस्तुत प्रकाशन के माध्यम से स्वामी रामतीर्थ की जीवनी के अन्तर्गत व्याख्यायित स्वामी जी के उपदेश एवं उनके द्वारा प्रतिपादित जीवन के उद्देश्य एवं अन्य सारगर्भित संदर्भ, मौजूदा पीढ़ी के लिए अवश्य ही ‘प्रेरणा स्रोत’ सिद्ध होंगे, ऐसा हमारा विश्वास है। इसी उद्देश्य से स्वामी रामतीर्थ के दिव्य व्यक्तित्व एवं कृतित्व की दर्पण स्वरूप यह जीवनी, हमारे रुचिशील पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत है। हमारा विश्वास है कि प्रस्तुत प्रकाशन का कलेवर आपको अवश्य पठनीय एवं रुचिकर लगेगा।

हमारे सहृदय पाठकों से अनुरोध है कि यदि स्वामी रामतीर्थ के आदर्श जीवन चरित्र से संदर्भित कोई तथ्य एवं जानकारी, आपके पास उपलब्ध हो तो वह हम तक पहुँचाने की अवश्य कृपा करावें ताकि हम आगामी प्रकाशन में उसका उपयोग कर, इस प्रकाशन को और भी तथ्यपूर्ण एवं समृद्ध स्वरूप दे सकें।

Weight315 g
Dimensions22.5 × 14.5 × 1 cm
Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Swami Ramtirth Ek Divye Vibhuti”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need help?