Sale!

Sachitra Vijyan Vishvkosh

सचित्र विज्ञान विश्वकोश

Language: Hindi
Format: Hardcover
Pages: 208
Edition: Third, 2006
Published Year: 2003
ISBN: 81-88418-06-4

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹180.00.

You Save 10%

Sachitra Vijyan Vishvkosh धनराज चौधरी का ‘सचित्र विज्ञान विश्वकोश’ उपयोगी और जिज्ञासा को तृप्ति प्रदान करने वाली जानकारियाँ प्रस्तुत करता है। इसमें विज्ञान के सारे क्षेत्रों की आवश्यक बातें, वैज्ञानिकों की संक्षिप्त जीवनियाँ, और चित्रों का बाहुल्य है, जो विज्ञान की बातों को देखकर, स्वयं करके कहीं गहरे संप्रेषित करती हैं। यह पुस्तक मुख्यतः उन लोगों के लिए है जिन्होंने विधिवत् विज्ञान नहीं पढ़ा, लेकिन जो जीवनचर्या में वैज्ञानिक विवेचना अपनाते हैं।

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

सचित्र विज्ञान विश्वकोश में आप ऐसी जानकारियाँ पायेंगे जो कि उपयोगी तो हैं ही साथ- ही-साथ जिज्ञासा को तृप्ति भी प्रदान करती हैं। विज्ञान के सारे क्षेत्रों की आवश्यक तथा प्रयोज्य बातें यहाँ संगृहीत हैं। विषय के महत्त्वानुसार वे संक्षिप्त में या विस्तार से यहाँ दी गई हैं। इस विज्ञान विश्वकोश में उन सब वैज्ञानिकों की संक्षिप्त जीवनियाँ हैं जिनका विज्ञान को समझाने में विशेष योगदान रहा है। चित्रों का बाहुल्य इस पुस्तक की विशेषता है। विज्ञान की बातें देखकर, स्वयं करके कहीं गहरे संप्रेषित होती हैं। इस प्रस्तुति में यही दृष्टिकोण है। यह पुस्तक मुख्यतः उनके लिए है जिन्होंने विधिवत् विज्ञान नहीं पढ़ा परन्तु जो कि जीवनचर्या में वैज्ञानिक विवेचना अपनाते हैं।

आश्चर्यों की वास्तविकता का ज्ञान एक सुखद अनुभूति है। रहस्यमयता से विज्ञान पर्दा उठाता है अन्धविश्वास का और उसे विश्वासजन्य बनाता है। आश्चर्यों के मूल कारण उद्घाटित होने पर कुतूहल ‘अस्पृश्य’ या ‘अन्यत्र के’ न रहकर सार्वजनिक होते ही नई दिशाएँ दिखाते हैं। ये नई दिशाएँ तथा नई गवेषणाएँ हैं आनन्द की भी और उपयोग की भी। ऐसे कुछ कारणों से यह लघु आकार का विज्ञान विश्वकोश संग्रहणीय है।

Weight370 g
Dimensions22.5 × 14.5 × 1.5 cm
Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Sachitra Vijyan Vishvkosh”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need help?