Pustkalya Sangathan Avam Parbandh
पुस्तकालय संगठन एवं प्रबंध
Original price was: ₹400.00.₹360.00Current price is: ₹360.00.
You Save 10%
Pustkalya Sangathan Avam Parbandh आधुनिक पुस्तकालय संगठन एवं प्रबन्ध पुस्तकालय विज्ञान का एक आधारभूत विषय है। एस.डी. व्यास की यह पुस्तक पुस्तकालय के महत्व, सिद्धांतों, विकास, प्रकार, सहयोग, व्यवसाय, भवन, और उपस्कर पर प्रकाश डालती है, साथ ही पुस्तक चयन, संरक्षण, बजट प्रक्रिया और कम्प्यूटर व जालक्रमों के उपयोग पर भी जानकारी प्रदान करती है।
In stock
आधुनिक पुस्तकालय संगठन एवं प्रबन्ध पुस्तकालय विज्ञान का एक आधारभूत विषय है। लेखक ने इस विषय पर हिन्दी भाषा में नवीन पाठ्य-सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
प्रस्तुत पुस्तक के प्रथम भाग में पुस्तकालय संगठन के महत्त्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया है- पुस्तकालय का महत्त्व, पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धान्त, पुस्तकालय विकास, पुस्तकालय के प्रकार, पुस्तकालय सहयोग, पुस्तकालय व्यवसाय तथा पुस्तकालय भवन, उपस्कर एवं उपकरण। द्वितीय भांग में पुस्तकालय प्रबन्ध से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है, जिनमें प्रमुख अध्याय इस प्रकार हैं- पुस्तकालय प्रबन्ध के सिद्धान्त, पुस्तक चयन, पुस्तक संग्रह का विकास, पुस्तकालय के दैनिक कार्य, पुस्तकालय का भौतिक सत्यापन, पुस्तक संरक्षण एवं सुरक्षा, पुस्तकालय समिति, मार्ग दर्शिकाओं का निर्माण, बजट प्रक्रिया, वार्षिक प्रतिवेदन इत्यादि। इसी विषय से जुड़े अन्य पहलुओं, जैसे- वर्गीकरण एवं सूचीकरण, सूचीकरण पुस्तिका, सन्दर्भ सेवा, अपुस्तकीय पाठ्य सामग्री तथा पुस्तकालयों में कम्प्यूटर एवं जालक्रमों के उपयोग पर भी पाठ्य- सामग्री उपलब्ध कराई गई है। पुस्तक में आवश्यकतानुसार अंग्रेजी शब्दों एवं चित्रों का भी उपयोग किया गया है जिससे पाठक इस विषय को भली प्रकार समझ सके।
प्रस्तुत पुस्तक पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के स्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट एवं वोकेशनल पाठ्यक्रम के अलावा सभी प्रकार के पुस्तकालयों के लिये भी उपयोगी है, जो इस विषय पर नवीनतम जानकारी चाहते हैं।
| Weight | 370 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 1.5 cm |
| Textbook Genre |







Reviews
There are no reviews yet.