Sale!

Paani Ki Khoj

पानी की खोज

Language: Hindi
Format: Hardcover
Pages: 294
Edition: Third, 2009
Published Year: 1999
ISBN: 978-81-7056-170-5

Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹360.00.

You Save 10%

जल संकट, जल संरक्षण और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित एक अनूठी रचना। यह पुस्तक जल पर्यावरण, प्रदूषण और ग्रामीण पेय जलापूर्ति जैसे मुद्दों को गहराई से उजागर करती है, जो प्रशासकों, नियोजकों और पर्यावरणविदों के लिए लाभकारी है।

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

पानी की खोज निश्चय ही एक अनूठी रचना है जिसमें जल के विभिन्न पक्षों पर अलग-अलग ढंग से प्रकाश डाला गया है। विदित है कि जल संकट से आने वाली सदी को ज्वलंत समस्या के रूप में उद्भूत होगा, जिस के लिए प्रारम्भिक तैयारियाँ एवं उपचार किया जाना अत्यावश्यक है। जल संकट से बचने के लिए न केवल वैज्ञानिक उपचार ही पर्याप्त हैं बल्कि जल संरक्षण एवं प्रबन्धन में जन जागृति एवं जन सहभागिता जैसी भावनाओं का अविर्भाव किया जाना अत्यावश्यक है, जो विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, साहित्यिक, आर्थिक एवं जल विहिन संस्कृति उद्भवीकरण जैसी गतिविधियों द्वारा सहज सम्भव है, जिन्हें प्रस्तुत बहुआयामी पुस्तक में अलग-अलग ढंग से मुखरित किया गया है।

प्रस्तुत पुस्तक में जल संरक्षण एवं प्रबन्धन सम्बन्धी विभिन्न नीतियों एवं प्रणालियों को गहराई से उजागर किया गया है, जिन के आदर्श अनुसरण के माध्यम से समंज्जित जल विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। पुस्तक के कलेवर को वैज्ञानिक बनाने के लिए छः भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रथम जल संकट द्वितीय, जल एवं भारतीय संस्कृति, तृतीय जल संसाधन एवं प्रबन्धन, चतुर्थ जल पर्यावरण परिप्रेक्ष्य, पंचम जल प्रदूषण एवं समस्यायें तथा षष्ठम ग्रामीण पेय जलापूर्ति तथ्यों को सम्मिलित किया गया है। यह पुस्तक जल संरक्षण एवं प्रबन्धन नियोजन में लगे प्रशासकों, नियोजकों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए तो लाभकारी होगी ही, साथ ही विभिन्न हिन्दी भाषी विश्वविद्यालयों के जल- पर्यावरण पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत्त छात्रों एवं प्राध्यापकों के लिए भी विशेष कारगर सिद्ध होगी।

Weight510 g
Dimensions22.5 × 14.5 × 2.5 cm
Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Paani Ki Khoj”

Your email address will not be published. Required fields are marked *