Sale!

Mahabharat ki Kahaniyan

महाभारत की कहानियाँ

Author(s): Ajay Anuragi
Language: Hindi
Format: Hardcover
Pages: 184
Edition: Second, 2012
Published Year: 2010
ISBN: 978-93-80071-03-9

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹225.00.

You Save 10%

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

भारतीय धर्म ग्रन्थों में महाभारत को न केवल महत्त्वपूर्ण माना जाता है बल्कि पवित्र भी माना जाता है। इससे हमें धर्म एवं कर्म का संदेश मिलता है तथा श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

प्रस्तुत पुस्तक में भारतीय संस्कृति से सम्बद्ध कहानियों को सरल एवं रोचक शैली में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है। ये कहानियाँ सदियों से जन-जन में लोकप्रिय रही हैं। लेखक का यह मौलिक प्रयास तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन लोक में प्रचलित महाभारत के प्रति आस्था एवं विश्वास की मौलिकता को इन कहानियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसमें ऐतिहासिकता एवं पौराणिकता का पूर्ण समावेश किया गया है।

ये कहानियाँ अपने युग एवं समय की अनेक महत्त्वपूर्ण घटनाओं एवं स्थितियों को प्रकट करने के साथ-साथ भारतीय पौराणिक संदर्भों व प्रसंगों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करती हैं।

भारतीय संस्कृति के इतिहास में महाभारत काल का महत्त्व इसलिये है कि इस कालखण्ड ने भारतीय संस्कृति को बहुत गहराई तक प्रभावित किया है जो आज भी प्रासंगिक माना जाता है।

अजय अनुरागी ने महाभारत काल की घटनाओं, जीवनवृत्तों एवं चरित्रों को कहानियों में पिरोकर एक महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। ये कहानियाँ पाठकों में न केवल ज्ञानात्मक संवेदन का विकास करेंगी बल्कि नैतिक, आध्यात्मिक उत्कर्ष का स्पर्श भी कराएँगी। भारतीय अतीत के संक्रमण एवं सृजन कालखण्ड को ये कहानियाँ बखूबी चित्रित करती हैं।

प्रस्तुत पुस्तक भारतीय संस्कृति एवं परम्परा की श्रेष्ठता एवं उज्ज्वलता को जानने में सहायक सिद्ध होगी।

Weight350 g
Dimensions22 × 15 × 2 cm
Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Mahabharat ki Kahaniyan”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need help?