Aaviskar avam Khojen
आविष्कार एवं खोजें
Original price was: ₹350.00.₹315.00Current price is: ₹315.00.
You Save 10%
मानव की जिज्ञासु प्रवृत्ति और विज्ञान के अद्भुत आविष्कारों व खोजों का रोचक सफर। यह पुस्तक कम्प्यूटर, रॉकेट, टेलीविजन जैसे विभिन्न आविष्कारों की कहानियों को चित्रों सहित प्रस्तुत करती है, जिससे ज्ञान में वृद्धि होती है और नई खोजों की प्रेरणा मिलती है।
In stock
मनुष्य स्वभाव से ही सदैव जिज्ञासु रहा है। वह धरती से लेकर आकाश एवं समुद्र तक के बारे में जानने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहा है। मनुष्य के जीवन को समृद्ध और सुखमय बनाने के लिये आधुनिक विज्ञान का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। विज्ञान के आविष्कारों का अनवरत सिलसिला जारी रहेगा। हिन्दी भाषी पाठकों को विज्ञान के विभिन्न आविष्कारों एवं खोजों के बारे में समुचित जानकारी प्रदान कराना इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य रहा है।
इस पुस्तक में प्रत्येक खोज के इतिहास तथा उससे सम्बन्धित सभी प्रकार के महत्त्वपूर्ण तथ्यों को अत्यन्त सुरुचिपूर्ण और सहज ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सभी आविष्कारों एवं खोजों को चित्रों सहित समझाया गया है।
पुस्तक में विज्ञान से सम्बन्धित विभिन्न आविष्कारों एवं खोजों की जानकारी प्रदान की गई है, जैसे-मानव की खोज कैसे हुई, कम्प्यूटर का आविष्कार कैसे हुआ, न्यूट्रोन की खोज किसने की, घड़ी का आविष्कार कैसे हुआ, पनडुब्बी का आविष्कार कैसे हुआ, रॉकेट का आविष्कार कैसे हुआ, टेलीविजन की खोज कैसे हुई, लिफ्ट का आविष्कार कैसे हुआ, मशीनगन का आविष्कार कैसे हुआ, सूर्य की खोज कैसे हुई।
इस पुस्तक में आविष्कार एवं खोजों से सम्बन्धित वैज्ञानिक जिज्ञासाओं को चित्रों सहित प्रामाणिक तरीकों से समझाने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक में पाठकों की अधिक-से-अधिक वैज्ञानिक जिज्ञासाओं को शान्त करने का प्रयास किया है। यह पुस्तक विज्ञान के साथ-साथ सभी प्रकार के पाठकों के लिये उपयोगी सिद्ध होगी।
| Weight | 325 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 1.5 cm |
| Genre |







Reviews
There are no reviews yet.