Aahar Vigyan avam Poshan
आहार विज्ञान एवं पोषण
Original price was: ₹430.00.₹344.00Current price is: ₹344.00.
You Save 20%
आहार विज्ञान एवं पोषण (Aahar Vigyan avam Poshan) एक मानक हिंदी पाठ्यपुस्तक है, जिसमें भोजन एवं पोषण के मूल सिद्धांत, संतुलित आहार, विटामिन, खनिज, विभिन्न आयु वर्गों के लिए पोषण, आहार नियोजन तथा उपचारात्मक पोषण जैसे विषयों को पाठ्यक्रमानुसार प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक गृह विज्ञान एवं पोषण से संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
In stock
📘 विषय-सूची (Table of Contents)
भाग-1
1. भोजन एवं पोषण (Food and Nutrition)
परिचय, परिभाषाएँ, पोषण, आहार, सन्तुलित आहार, असन्तुलित आहार, पोषक तत्त्व, पथ्यापथ्य, चयापचय, आहार विज्ञान एवं पोषण के उद्देश्य।
2. भोजन के कार्य एवं भोज्य समूह (Functions of Food and Food Groups)
भोज्य तत्त्वों के कार्य, भोज्य पदार्थों का वर्गीकरण, भोज्य समूह, आहार नियोजन गाइड।
3. सुपोषण एवं कुपोषण (Good Nutrition and Malnutrition)
सुपोषण का अर्थ, लक्षण एवं मूल्यांकन, कुपोषण, अल्प पोषण, अति पोषण, कुपोषण के कारण, कुपोषित व्यक्ति के लक्षण, कुपोषण के निवारण हेतु सरकार द्वारा उठाये गये कदम, व्यावहारिक पोषण कार्यक्रम।
4. संतुलित आहार (Balanced Diet)
संतुलित आहार का अर्थ, परिभाषा एवं महत्त्व, संतुलित आहार को प्रभावित करने वाले कारक, विभिन्न समूहों के लिए दैनिक भोज्य तत्त्वों की प्रस्तावित मात्रा, विभिन्न समूहों के लिए संतुलित आहार का संगठन।
5. ऊर्जा उपापचयन (Energy Metabolism)
ऊर्जा की परिभाषा, ऊर्जा मापन की ईकाई, भोज्य पदार्थों के ऊर्जा मूल्य का निर्धारण, बॉम्ब कैलोरी मीटर, बेनेडिक्ट ऑक्सी कैलोरी मीटर, भोजन का शारीरिक ऊर्जा मूल्य, भोज्य पदार्थों के कैलोरी मूल्य को प्रभावित करने वाले कारक, विभिन्न भोज्य पदार्थों के कैलोरी मूल्य को ज्ञात करना, कैलोरीमेट्री, प्रत्यक्ष कैलोरीमेट्री, अॅटवाटर-रोसा-बेनेडिक्ट का श्वसन कैलोरी मीटर, श्वसन गुणांक, अप्रत्यक्ष कैलोरी मीटर, शरीर में कुल ऊर्जा की आवश्यकता को प्रभावित करने वाले कारक, ऊर्जा की दैनिक आवश्यकता, विभिन्न भौतिक क्रियाओं में व्यय होने वाली ऊर्जा, विशिष्ट गत्यात्मक क्रियाएँ, आधारीय चयापचय दर का निर्धारण तथा प्रभावित करने वाले कारक, शारीरिक क्रियाएँ एवं ऊर्जा व्यय, ऊर्जा संतुलन, ऊर्जा की कमी एवं अधिकता के प्रभाव।
भाग-2
6. कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates)
कार्बोज का रासायनिक संगठन, वर्गीकरण, मोनोसैकराइड्स – ग्लूकोज, फ्रूक्टोज, गैलेक्टोज, डाइसैकराइड्स-सुक्रोज, माल्टोज, लैक्टो, पॉलीसैकराइड्स-स्टार्च, ग्लाइकोजन, सेल्यूलोज, पेक्टिन, हेमीसेल्यूलोज, कार्बोज प्राप्ति के साधन, कार्य, कमी एवं अधिकता के प्रभाव, कार्बोज का पाचन, अवशोषण, चयापचय, दैनिक मांग।
7. प्रोटीन (Protein)
प्रोटीन का रासायनिक संगठन, संरचना, विशेषताएँ, वर्गीकरण, प्राप्ति स्रोत, कार्य, कमी के प्रभाव (मैरास्मस, क्वाशियोरकॉर), दैनिक आवश्यकता, प्राप्ति स्रोत, विभिन्न भोज्य पदार्थों में प्रोटीन की मात्रा, प्रोटीन का पाचन, अवशोषण एवं चयापचय, प्रोटीन की पाचनशीलता, प्रोटीन की मांग को प्रभावित करने वाले कारक।
8. वसा (लिपिड) [Fat (Lipid)]
वसा का रासायनिक संगठन, वर्गीकरण, विशेषताएँ, कार्य, प्राप्ति के साधन, विभिन्न भोज्य पदार्थों में वसा की मात्रा, वसा की कमी एवं अधिकता के प्रभाव, दैनिक आवश्यकता, वसा का पाचन, अवशोषण एवं चपापचय।
9. वसा घुलनशील विटामिन (Fat Soluble Vitamin)
परिचय, इतिहास एवं वर्गीकरण। रासायनिक संगठन एवं संरचना, प्रकार, रासायनिक विशेषताएँ, प्राप्ति के साधन, कार्य, कमी/अधिकता के प्रभाव, अवशोषण, संग्रह, उत्सर्जन, दैनिक आवश्यकताएँ।
(i) विटामिन ‘ए’ (ii) विटामिन ‘डी’ (iii) विटामिन ‘ई’ (iv) विटामिन ‘के’
10. जल घुलनशील विटामिन (Water Soluble Vitamin)
विटामिन ‘B’ समूह (Vitamin ‘B’ Complex) – रासायनिक संगठन, विशेषताएँ, कार्य, कमी/अधिकता के प्रभाव., प्राप्ति के साधन, विभिन्न भोज्य पदार्थों में विटामिनों की मात्रा, अवशोषण, संग्रह, उत्सर्जन, दैनिक माँग।
थायमिन (Thiamine), राइबोफ्लैविन (Riboflavin), नियासिन या निकोटिनिक अम्ल या निकोटिनासाइड (Niacin or Nicotinic Acid or Nicotinamide), पाइरिडोक्सिन (Pyridoxin), पेंटोथिनिक अम्ल (Pentothenic Acid), फोलिक अम्ल (Folic Acid), बायोटिन (Biotin), कोलिन (Choline), विटामिन ‘बी12’ (Vitamin ‘B₁2’), इनोसिटॉल (Inositol), पैराअमीनो बेंजोइक अम्ल (Para Amino Benzoic Acid)।
11. खनिज लवण (Minerals)
खनिज लवणों की प्रकृति, शरीर में खनिज लवणों का वितरण, कार्य, दैनिक माँग, प्राप्ति के साधन, कमी/अधिकता के प्रभाव अवशोषण को प्रभावित करने वाले कारक, संग्रह, चयापचय, उत्सर्जन, निम्नांकित खनिज लवणों का अध्ययन।
(i) कैल्सियम (Calcium) (ii) फास्फोरस (Phosphorus) (iii) सोडियम (Sodium) (iv) क्लोरीन (Chlorine) (v) पोटैशियम (Potassium) (vi) मैग्नीशियम (Magnesium) (vii) सल्फर (Sulphur) (viii) लोहा (Iron) (ix) आयोडीन (Iodine) (x) फ्लोरीन (Fluorine) (xi) ताँबा (Copper) (xii) जस्ता (Zinc) (xiii) मैंगनीज (Manganese) (xiv) कोबाल्ट (Cobalt) (xv) क्रोमियम (Chromium) (xvi) सेलिनियम (Selenium) (xvii) सिलिकन (Silicon) (xviii) निकेल (Nickel) (xix) वैनेडियम (Vanadium) (xxi) स्ट्रॉन्सियम (Strontium) (xxii) कैडमियम (Cadmium) (xxiii) मॉलिब्डेनम (Molybdenun)
12. जल (Water)
शरीर में जल का वितरण, जल के कार्य, प्राप्ति के साधन, विभिन्न भोज्य पदार्थों में जल का प्रतिशत, शरीर से जल का निष्कासन, शरीर में जल संतुलन, शरीर में जल की कमी एवं अधिकता के प्रभाव, जल की दैनिक आवश्यकता।
भाग-3
13. वानस्पतीय भोज्य पदार्थ – खाद्यान्न, दालें (Vegetable Food: Cereals, Pulsess)
अनाज (Cereals) – अनाजों की रचना, गेहूँ, गेहूँ का पोषण मूल्य, चावल, चावल के पोषण मूल्य एवं प्रकार, मक्का, ज्वार, बाजरा।
दालें एवं फलियाँ (Pulses and Legumes) – दालों का पोषण मूल्य, दालों के विषैले तत्त्व, दालों का आहार में उपयोग एवं महत्त्व, सोयाबीन।
14. वानस्पतीय भोज्य पदार्थ : सब्जियाँ, फल, सूखे मेवे (Vegetable Foods: Vegetables, Fruits, Nuts)
सब्जियाँ (Vegetables) – सब्जियों के वर्गीकरण, हरे पत्तेदार सब्जियाँ, बीज, फल, फूल, कली एवं डंठल वाली सब्जियाँ, आहार में सब्जियों का महत्त्व।
फल (Fruits)- फलों का पोषण मूल्य, फलों का संग्रहण, उपयोग।
सूखे मेवे (Nuts) – सूखे मेवों का पोषण मूल्य, महत्त्व, प्रयोग।
15. मसाले, शक्कर एवं गुड (Spices, Sugar and Jaggery)
मसालों के कार्य, भोजन में विभिन्न मसालों का प्रयोग, शक्कर एवं गुड।
16. पेय पदार्थ (Beverages)
पेय पदार्थों के कार्य, वर्गीकरण, कार्बोनेटेड पेय पदार्थ, चाय, कॉफी, कोको, नशीले पेय पदार्थ, शराब, बीयर, डिस्टिल्ड स्पिरीट, नशीले पेय पदार्थों से हानियाँ।
17. प्राणिज भोज्य पदार्थ : दूध एवं दूध से बने पदार्थ (Animal Food: Milk and Milk Products)
दूध का संगठन, दूध का पौष्टिक मूल्य, दूध के प्रकार एवं प्रक्रियाएँ, दूध से बने भोज्य पदार्थ, दूध के सूक्ष्म जीवाणु, दूध का पोषण मूल्य।
18. प्राणिज भोज्य पदार्थ : मांस, मछली, अंडा (Animal Food: Meat, Fish, Egg)
माँस (Meat) – माँस की रचना, पोषण मूल्य, वर्गीकरण, पाक क्रिया का प्रभाव।
पक्षियों के माँस एवं इनका वर्गीकरण।
मछली (Fish) – मछलियों का वर्गीकरण, पोषण मूल्य एवं परिरक्षण।
अंडा (Egg)- अंडे की रचना, संगठन, पोषण मूल्य, संग्रहण, अंडे पर पाक क्रिया का प्रभाव।
भाग-4
19. आहार नियोजन (Meal Planning)
आहार नियोजन से अभिप्राय, सिद्धान्त, महत्त्व एवं उद्देश्य, आहार नियोजन की प्रक्रिया, आहार नियोजन को प्रभावित करने वाले घटक।
20. शैशवावस्था में पोषण (Nutrition During Infancy)
शैशवावस्था की विशेषताएँ, शैशवावस्था में पौष्टिक तत्त्वों की आवश्यकता, नवजात शिशु का आहार, माता का दूध, स्तनपान, माता, गाय, बकरी एवं भैंस के दूध के संगठन की तुलना, जानवरों के दूध के प्रकार, फार्मूला तैयार करना, ऊपरी दूध, परिपूरक आहार, वीनिंग (स्तनपान छुड़ाना), 6 माह तथा 1 वर्ष के शिशु के लिए एक दिन की आहार तालिका।
21. विद्यालय पूर्व बालकों का पोषण (Nutrition For Preschool Children)
विद्यालय पूर्व बालकों की विशेषताएँ, स्कूल पूर्व बालकों के लिए पौष्टिक भोजन का महत्त्व, स्कूल पूर्व बालकों की औसत लम्बाई एवं वजन, पौष्टिक तत्त्वों की मांग, स्कूल पूर्व बालकों में पोषक तत्त्वों की कमी, कुपोषण से बचाव के लिए पूरक आहार, विशेष विधि द्वारा तैयार प्रोटीनयुक्त आहार का पोषण मूल्य, बाल आहार, माल्ट आहार, भारतीय बहुउद्देशीय भोजन, अनुपूरक आहार, स्कूल पूर्व बालकों की एक दिन की आहार तालिका।
22. विद्यालयी बालकों का आहार (Nutrition For School Children)
विद्यालयी बालकों की विशेषताएँ, भारतीय बालकों का औसत वजन एवं ऊँचाई, विद्यालयी बालकों में पौष्टिक तत्त्वों की मांग, विद्यालयी लंच कार्यक्रम, विद्यालयी बालकों में पोषण की समस्याएँ एवं निदान, 6-12 वर्ष के बालकों के लिए एक दिन की आहार तालिका।
23. किशोरावस्था में पोषण (Nutrition For Adolescence)
किशोरावस्था की विशेषताएँ, पौष्टिक तत्त्वों की मांग एवं दैनिक प्रस्तावित मात्रा, एक किशोर की एक दिन की आहार तालिका।
24. गर्भावस्था में पोषण (Nutrition During Pregnancy)
गर्भावस्था की विशेषताएँ, गर्भावस्था में शारीरिक परिवर्तन, पौष्टिक तत्त्वों की मांग, आहार नियोजन, गर्भवती महिला के लिए एक दिन की आहार तालिका।
25. धात्री माता के लिए पोषण (Nutrition For Lactating Mother)
स्तनपान के लाभ, माता के स्तनों से दूध कम स्रावित होने के कारण, धात्रीवस्था में पौष्टिक तत्त्वों की मांग, निम्न, मध्यम तथा उच्च वर्ग के धात्री माता के लिए एक दिन की आहार तालिका, आहार नियोजन करते समय ध्यान देने योग्य बातें।
26. वृद्धावस्था में पोषण (Nutrition For Old People)
वृद्धावस्था की विशेषताएँ, वृद्धावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, पौष्टिक तत्त्वों की मांग, वृद्ध के लिए एक दिन की आहार तालिका।
भाग-5
27. उपचारात्मक पोषण (Therapeutic Nutrition)
उपचारात्मक पोषण का परिचय, परिभाषा, उद्देश्य, सिद्धान्त, आहारवेत्ता (Dietitian) की भूमिका, आहार में परिवर्तन लाने के विभिन्न तरीके, भोजन देने की विधियाँ।
28. मधुमेह में आहार (Diet in Diabetes)
मधुमेह के कारण, प्रकार, चपापचय, लक्षण एवं उपचार, इंसुलिन की अधिक मात्रा से उत्पन्न जटिलताएँ, मधुमेह में आहार नियोजन, हाइपोग्लाइसेमिक कोमा तथा डाइयूरेटिक कोमा का तुलनात्मक अध्ययन, मधुमेह की अवस्था में भोज्य तत्त्वों की गणना।
29. कार्डियोवैस्कुलर रोग में आहार (Diet in Cardiovascular Diseases)
एथेरोस्कलेरोसिस (Atherosclerosis) – एथेरोस्कलेरोसिस के संभावित कारण, लक्षण एवं उपचार, एथेरोस्कलेरोसिस से पीड़ित व्यक्ति की एक दिन की आहार तालिका।
उच्च रक्त चाप (High Blood Pressure) – कारण, लक्षण, उपचार।
30. यकृत के रोग में आहार (Diet in Diseases of Liver)
पीलिया (Jaundice) – पीलिया के प्रकार, लक्षण एवं उपचार, पीलिया में भोज्य तत्त्वों की आवश्यकता।
यकृत का सिरोसिस (Cirrhosis of Liver) – सिरोसिस के प्रकार, लक्षण एवं उपचार, सिरोसिस में पौष्टिक तत्त्वों की मांग, आहार नियोजन, सिरोसिस के रोगी के आहार का संगठन।
हिपेटिक कोमा (Hepatic Coma) – कारण, लक्षण, उपचार एवं पोषण मांग।
31. पाचन सम्बन्धी रोग में आहार (Diet in Diseases of Digestive System)
(i) पेप्टिक अल्सर (Peptic Ulcer) – पेप्टिक अल्सर के कारण, प्रकार, लक्षण, उपचार, पोषण मांग, पेप्टिक अल्सर में आहार नियोजन, पेप्टिक अल्सर की रोगी के लिए आवश्यक निर्देश एवं एक दिन की आहार तालिका।
(ii) कब्ज (Constipation) – प्रकार, कारण, लक्षण, उपचार एवं पोषण मांग, कब्ज के रोगी के लिए एक दिन की आहार तालिका।
(iii) अपच (Dyspepsia) – अपच के कारण, लक्षण एवं उपचार।
(iv) अतिसार (Dysentry) – अतिसार के प्रकार, लक्षण, कारण, उपचार एवं पोषण मांग, वर्जित भोज्य पदार्थ, अतिसार से पीड़ित व्यक्ति की एक दिन की आहार तालिका।
32. ज्वर की स्थिति में आहार (Diet in Fever)
ज्वर के प्रकार, ज्वर की स्थिति में चयापचय, उपचार, पोषण मांग, आहार नियोजन।
तीव्र ज्वर की स्थिति में आहार (Diet in Acute Fever) – टायफॉयड में आहार, टायफॉयड के रोगी के लिए एक दिन की आहार तालिका।
न्यूमोनिया (Pneumonia) – न्यूमोनिया के ज्वर में आहार।
दीर्घकालीन ज्वर में आहार नियोजन।
33. मोटापा एवं अल्पभार में आहार (Diet in Obesity and Under Weight)
मोटापा (Obesity) – मोटापे का कारण, पहचान, चयापचय एवं उपचार, मोटापे के कारण उत्पन्न जटिलताएँ, सामान्य पुरुष एवं स्त्री का विभिन्न आयु में लम्बाई हेतु अपेक्षित वजन, मोटे व्यक्तियों के लिए आहार नियोजन।
अल्प भार (Underweight) – अल्पभार के कारण, लक्षण एवं उपचार, दुबले व्यक्ति की एक दिन की आहार तालिका।
भाग-6
34. खाद्य परिरक्षण एवं संग्रह (Food Preservation and Storage)
परिचय, परिभाषा, सिद्धान्त, आवश्यकता, भोजन खराब होने के कारक, विभिन्न प्रकार के अणु जीव, खाद्य परिरक्षण की विधियाँ- प्रशीतन विधि, गैस संग्रहागार, निर्जलीकरण, धूप में सुखाना, डिब्बा बंदी एवं बोतल बंदी, विकिरण विधि, रासायनिक परिरक्षण, खमीरीकरण की विधियाँ।
35. भोज्य पदार्थों में मिलावट (Food Adulteration)
मिलावट के कारण, उद्देश्य, मिलावट की पहचान के विभिन्न तरीके, भोज्य पदार्थों की गुणवत्ता हेतु मानक, फल उत्पाद आदेश, एगमार्क, भारतीय मानक संस्थान।
| Weight | 740 g |
|---|---|
| Dimensions | 21.5 × 14 × 4 cm |
| Curriculum | |
| University | |
| Textbook Genre |







Reviews
There are no reviews yet.