Brinda Singh

डॉ. बृन्दा सिंह ने बी.एससी. (रसायन विज्ञान ऑनर्स) की उपाधि राँची विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके पश्चात् इन्होंने बी.एससी. गृह विज्ञान की उपाधि राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय से अर्जित की। इन्होंने एम.एससी. गृह विज्ञान की उपाधि आगरा विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूर्ण की। तत्पश्चात् मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। सन् 2011 में इन्हें अम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ़ (आगरा) तथा लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केन्द्र, गोण्डा (ICAR) में कनिष्ठ वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) के पद पर कार्य किया। इसके उपरान्त राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होकर सन् 1996 से 2005 तक हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा में व्याख्याता (गृह विज्ञान) के रूप में सेवाएँ दीं। सन् 2006 से 2020 तक वे राजकीय कन्या महाविद्यालय, नागौर में कार्यरत रहीं। वर्तमान में (सन् 2021 से) वे राजकीय कन्या महाविद्यालय, मगरा पूंजला, जोधपुर में एसोसिएट प्रोफेसर (गृह विज्ञान) के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. बृन्दासिंह की अब तक 43 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, कॉन्फ़्रेंस, कार्यशालाओं एवं विचारगोष्ठियों में इनकी सक्रिय सहभागिता रही है। आकाशवाणी से इनके कार्यक्रमों का निरंतर प्रसारण होता रहा है। इनके शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

Books by this Author


Showing 1–20 of 28 resultsSorted by popularity

  • Sale! Aahar Vigyan avam Poshan

    आहार विज्ञान एवं पोषण

    Original price was: ₹430.00.Current price is: ₹365.00.

    आहार विज्ञान एवं पोषण (Aahar Vigyan avam Poshan) एक मानक हिंदी पाठ्यपुस्तक है, जिसमें भोजन एवं पोषण के मूल सिद्धांत, संतुलित आहार, विटामिन, खनिज, विभिन्न आयु वर्गों के लिए पोषण, आहार नियोजन तथा उपचारात्मक पोषण जैसे विषयों को पाठ्यक्रमानुसार प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक गृह विज्ञान एवं पोषण से संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।

  • Sale! Grah Praband avam Aantrik Sajja

    गृह प्रबंध एवं आंतरिक सज्जा

    Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹320.00.
  • Sale! Prasar Shiksha

    प्रसार शिक्षा

    Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹320.00.
  • Sale! Manav Sharir Evam Kriya Vigyan

    मानव शरीर एवं क्रिया विज्ञान

    Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹240.00.
  • Sale! Vastra Vigyan Eavm Paridhan

    वस्त्र विज्ञान एवं परिधान

    Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹340.00.
  • Sale! Swasthya Vigyan

    स्वास्थ्य विज्ञान

    Original price was: ₹325.00.Current price is: ₹260.00.

    यह पुस्तक स्वास्थ्य विज्ञान के अंतर्गत मानव शरीर की संरचना, शारीरिक क्रियाओं, पर्यावरणीय स्वच्छता, संक्रमण, पोषण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य से संबंधित मूलभूत ज्ञान प्रस्तुत करती है। इसमें कोशिका, ऊतक, विभिन्न तंत्रों, रोगों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य संरक्षण से जुड़े विषयों को शैक्षिक दृष्टिकोण से समाहित किया गया है। यह पुस्तक स्वास्थ्य एवं जीवविज्ञान से संबंधित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।

    View detailsLoading Done This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page
  • Sale! Vastra Vigyan Eavm Paridhan Nirman

    वस्त्र विज्ञान एवम् परिधान निर्माण

    Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹280.00.
  • Sale! Baal Vikas

    बाल विकास

    Original price was: ₹325.00.Current price is: ₹260.00.

    सृष्टि की अनमोल कृति, भारत का भविष्य, ईश्वर का अनुपम वरदान तथा माता-पिता के प्राण हैं ‘बालक’। ये ही राष्ट्र व विश्व की शान हैं। इन्हीं के सबल कंधों पर भारत का भविष्य टिका है। बालक ही पल-बढ़कर देश का कर्णधार बनता है तथा शासन की बागडोर संभालता है। देश को प्रगति के पथ पर ले जाता है तथा विकास का परचम सम्पूर्ण विश्व में लहराता है। वह अपने महान आविष्कारों, साहसिक कारनामों, अद्भुत कला- कृतियों व तेजस्वी बुद्धिमत्ता से सम्पूर्ण संसार को लाभान्वित करता है तथा देश का मान बढ़ाता है। उसमें गूढ़ रहस्यों को समझने एवं जटिल समस्याओं को सुलझाने की अद्भुत क्षमता एवं विलक्षण गुण होता है।

    मगर ऐसा तभी सम्भव है जब बालक शिक्षित, योग्य, कुशल, कर्मठ, मेहनतकश एवं लगनशील होगा। इसके लिए शैशवावस्था से ही बालकों के लालन-पालन, शिक्षा-दीक्षा, आचरण-व्यवहार पर ध्यान देना होगा। उन्हें पग-पग पर संभालना जरूरी है अन्यथा दुष्प्रवृत्तियों के अंधड़ के थपेड़ों को वे नन्हें बालक सह नहीं पाएँगे और असमय ही काल के ग्रास बन जाएँगे। यदि वे जीवित भी बचेंगे तो रोगी, कामचोर, आलसी, सुस्त, चरित्रहीन होंगे जो न तो अपना भला कर पाएँगे और न ही देश का। ऐसे बालकों से समाज सुधार व विकास की अपेक्षा नहीं की जा सकती, अपितु वे तो परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए कलंक होंगे। इसलिए बालकों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए बाल विकास का अध्ययन किया जाना जरूरी है।

    View detailsLoading Done This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page
  • Sale! Manav Vikas Evam Parivarik Sambandh

    मानव विकास एवं पारिवारिक संबंध

    Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹320.00.
  • Sale! Aahar Vigyan

    आहार विज्ञान

    Original price was: ₹800.00.Current price is: ₹640.00.

    जैसा खाये अन्न वैसा रहे मन”, यह कोई कहावत नहीं अपितु परम सत्य है। कर्मठता, उद्यमशीलता, सहनशीलता एवं लगनशीलता का सीधा सम्बन्ध संतुलित एवं पौष्टिक आहार से है। भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है जिससे शरीर की विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक क्रियाएँ सम्पन्न होती हैं। शरीर की वृद्धि, विकास, तन्तुओं की मरम्मत, रोगों से…

    View detailsLoading Done This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page
  • Sale! Kishoravastha : Samasya aur Samadhan

    किशोरावस्था: समस्या और समाधान

    Original price was: ₹450.00.Current price is: ₹360.00.

    Kishoravastha : Samasya aur Samadhan ‘किशोरावस्था: समस्या और समाधान’ मानव जीवन की सबसे सुंदर और स्वर्णिम अवस्था को स्वर्णिम बनाने का प्रयास करती है। डॉ. बृन्दा सिंह की यह पुस्तक किशोरवय के बालक-बालिकाओं को सही राह चुनने, गलत संगति से बचने और सफल जीवन जीने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करती है, जो माता-पिता, शिक्षाविदों और योजनाकारों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

  • Sale! Samay Prabandhan Evam Karya Saralikaran

    समय प्रबंध एवं कार्य सरलीकरण

    Original price was: ₹800.00.Current price is: ₹640.00.

    Samay Prabandhan Evam Karya Saralikaran “समय किसी का इंतजार नहीं करता” – इस अनमोल तथ्य को उजागर करती यह पुस्तक, डॉ. बृन्दा सिंह द्वारा प्रस्तुत है। यह समय प्रबंधन और कार्य सरलीकरण के गुर सिखाती है, जिससे व्यक्ति कम-से-कम समय में अधिक धनार्जन और विद्यार्जन करके जीवन को सुखमय बना सके। यह गृह विज्ञान की छात्राओं, अध्यापिकाओं, और गृहिणियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

  • Sale! Vradhavyasta : Jeevan ki Sandyabela

    वृद्धावस्था: जीवन की संध्याबेला

    Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹270.00.

    वृद्धावस्था जीवन की सांध्य बेला है। यह दिन ढले शाम की तरह है जो धीरे-धीरे रात्रि के गहन अंधकार में तब्दील होता है और अन्ततः मृत्युरूपी रात्रि के सन्नाटे में विलीन हो जाता है। वृद्धावस्था का समापन तो चिरनिद्रा में सोने पर ही होता है। वृद्धावस्था जीवन का अन्तिम पड़ाव है, आखिरी बेला है। इस…

  • Sale! Samudayik Swasthya Evam Shiksha

    सामुदायिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा

    Original price was: ₹700.00.Current price is: ₹560.00.

    पहला सुख निरोगी काया’, यह कोरी कहावत नहीं अपितु शत-प्रतिशत सच है। स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन को प्रसन्नतापूर्वक जी सकता है तथा कठिन परिस्थितियों में भी शांत चित्त होकर जटिल-से-जटिल समस्याओं को सुलझा सकता है। वह विद्यार्जन, ज्ञानार्जन एवं धनार्जन कर देश को उन्नति के शिखर तक ले जा सकता है तथा विकास का परचम…

  • Sale! Kala Ke Siddhant Evam Antarik GrahSajja

    कला के सिद्धांत एवं अंतरिक्ष गृह सज्जा

    Original price was: ₹800.00.Current price is: ₹640.00.

    कला मनुष्य की भावाभिव्यक्ति का एक सुन्दर, श्रेष्ठ एवं सशक्त माध्यम है। कला ही व्यक्ति के जीवन में वह ऊर्जा, ऊष्मा, उमंग, तरंग, उल्लास, उत्साह का संचार करता है जिससे पुष्पित पल्लवित होकर व्यक्ति प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए अपने लक्ष्यों एवं उद्देश्यों की प्राप्ति करता है तथा परिवार सहित आनंदपूर्वक जीवन व्यतीत…

  • Sale! Grah Nirman Evam Dhan Vyavasthapana

    गृह निर्माण एवं धन व्यवस्थापन

    Original price was: ₹500.00.Current price is: ₹400.00.

    उत्तम शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यावश्यक है “उपयुक्त मकान”, चाहे वह निजी हो, सरकारी हो अथवा किराये का। मकान व्यक्ति की अनिवार्य आवश्यकता है जिसमें वह परिवार सहित रहकर पारिवारिक लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए अपने विकास का परचम सम्पूर्ण संसार में लहराता है। परन्तु मकान हेतु भूखंड कैसा होना चाहिए,…

  • Sale! Mathra avam Shishu Palan

    मातृ एवं शिशु पालन

    Original price was: ₹325.00.Current price is: ₹260.00.
  • Sale! Parivar Eavam Samudayik prabandh

    परिवार एवं सामुदायिक प्रबंध

    Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹240.00.
  • Sale! Parivrik Sansadhan Praband

    पारिवारिक संसाधान प्रबंध

    Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹280.00.
  • Sale! Aahar Niyojan

    आहार नियोजन

    Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹240.00.
    View detailsLoading Done This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page
Need help?