Sale!

शहीद भगत सिंह

Language: हिंदी
Pages: 192
Publisher: Jyoti Prakashan
Edition: Second, 2013
Published Year: 2010
ISBN: 978-81-87988-41-0

Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹270.00.

You Save 10%

Shaeed Bhagat Singh भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीद भगतसिंह का नाम सबसे ज्वाजल्यमान नक्षत्र की तरह है। गोपीनाथ कालभोर की यह कृति अमर शहीद भगतसिंह की जीवनी भर नहीं, प्रत्युत उनके समय के राजनीतिक परिदृश्य की विश्वसनीय प्रस्तुति है। यह पुस्तक भगतसिंह के व्यक्तित्व के विविध रूपों, उनके क्रांतिकारी जज्बे, और स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों के योगदान को गरिमा के साथ रेखांकित करती है।

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान जिन देशभक्तों ने अंग्रेज सरकार को भारत से भगाने में अपनी जान की बाजी लगा दी, उनमें शहीद भगतसिंह का नाम सबसे ज्वाजल्यमान नक्षत्र की तरह है। भगतसिंह का व्यक्तित्व जहाँ क्रान्तिकारी जज्बे से लबालब था, वहीं एक अध्ययनशील, चिन्तक और लेखक के रूप में उनकी विशिष्ट पहचान थी। बहुत छोटी उम्र में उन्होंने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ क्रान्ति का बिगुल बजाया था और उन्होंने एक ऐसे क्रान्तिकारी दल का नेतृत्व किया, जिसने आततायी अंग्रेजों को हिला दिया।

प्रस्तुत कृति अमर शहीद भगतसिंह की जीवनी भर नहीं है, प्रत्युत उनके समय के राजनीतिक परिदृश्य की विश्वसनीय प्रस्तुति है। लेखक इस कृति में कुछ सवालों, जैसे भगतसिंह तथा उनके साथी क्रान्तिकारियों को आतंककारी क्यों कहा गया, से जूझता है और स्वतंत्रता आन्दोलन में क्रान्तिकारियों के योगदान को गरिमा के साथ रेखांकित करता है। लेखक ने इस सन्दर्भ में भगतसिंह तथा गाँधीजी के परस्पर रिश्तों की पड़ताल भी की है। साथ ही तत्कालीन राजनेताओं तथा क्रान्तिकारियों की अन्तर्क्रियाओं का आकलन भी किया है।

कहने का तात्पर्य यह है कि लेखक ने इस कृति में जहाँ शहीद भगतसिंह के व्यक्तित्व के विविध रूपों का प्रक्षेपण किया है, वहीं तत्कालीन राजनीतिक गतिविधियों का चित्रांकन भी किया है जिनमें भगतसिंह का व्यक्तित्व पूरी प्रखरता से उभरता है।

Weight 330 g
Dimensions 22.5 × 14.5 × 1.5 cm
Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Shaeed Bhagat Singh”

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need help?