Mugal Shasan Parnali
Original price was: ₹300.00.₹240.00Current price is: ₹240.00.
You Save 20%
In stock
समकालीन प्रशासनतंत्र न केवल समाज की सर्वांगीण स्थिति को प्रभावित करता है अपितु अन्त में वह इसी का अंग बन जाता है। मुग़ल शासन प्रणाली मोटे रूप से मध्य एशियाई, तुर्की तथा ईरानी परम्पराओं पर आधारित थी परन्तु भारतीय व्यवस्था के सम्पर्क में आने के बाद यह सम्भव नहीं था कि ये उससे अछूती रह जावे। इसीलिये सल्तनत काल के प्रशासनतंत्र में समन्वय की प्रक्रिया आरम्भ हुई, परन्तु वह उस युग की अस्थिरता के कारण आगे न बढ़ सकी। मुग़ल काल में विशेषकर अकबर की उदार नीति ने इसे गति प्रदान की और इसीलिये उसके समय में शासन का जो विकसित रूप निखरा वह इस्लामी और भारतीय परम्पराओं के बीच एक स्वस्थ समझौता था। उसके उत्तराधिकारियों के समय में इसमें आवश्यक सुधार अवश्य किये गये परन्तु मूल ढाँचा अकबरकालीन ही बना रहा।
इसी आधार पर समकालीन स्रोतों व अंग्रेजी भाषा में प्राप्त आधुनिक शोध-ग्रन्थों पर मुग़ल शासन प्रणाली का अध्ययन कर एक समुचित रूप देने का विनम्र प्रयास इसमें किया गया है।
| Weight | 430 g |
|---|---|
| Dimensions | 22 × 14.5 × 2 cm |



Reviews
There are no reviews yet.