Mahadev Govind Ranade
Original price was: ₹400.00.₹320.00Current price is: ₹320.00.
You Save 20%
In stock
महाराष्ट्र के सुकरात कहे जाने वाले अद्भुत मेधा के धनी तथा बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी महादेव गोविन्द रानाडे का नाम भारतीय इतिहास में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। वे गोपाल कृष्ण गोखले के गुरु थे एवं महात्मा गाँधी उनके कृतित्व से बहुत प्रभावित थे। महादेव गोविन्द रानाडे ने अपने समय में अपनी अहिंसात्मक और उदारवादी नीतियों से देश में राजनैतिक और सामाजिक सुधारों को नयी दिशा प्रदान की। वे कर्मठ व्यक्तित्व, समर्पित देशभक्त, क्रान्तिकारी आन्दोलन के अग्रणी, महान दार्शनिक तथा प्रेरक रचनाकार थे।
महादेव गोविन्द रानाडे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अंग्रेजी तथा मराठी में विस्तारपूर्वक लिखा गया है। हिन्दी में ऐसी पुस्तक का सर्वथा अभाव है जो उनके बहुमुखी व्यक्तित्व का सम्यक् आंकलन करती हो। अंग्रेजी तथा मराठी में भी ऐसी कृति शायद ही हो जो उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व का समग्र रूप से विश्लेषण करती हो। महादेव गोविन्द रानाडे जैसे महान व्यक्ति का परिचय नयी पीढ़ी को अवश्य मिलना चाहिए।
डॉ. राजेश सकवार ने परिश्रमपूर्वक, सभी उपलब्ध स्रोतों को खंगालने/समझने के बाद विद्वान लेखक ने रानाडे के व्यक्तित्व और कृतित्व का विशद् अध्ययन इस कृति में प्रस्तुत किया है। इतिहास के विद्यार्थियों तथा स्वतंत्रता संग्राम की विभिन्न दिशाओं का अध्ययन करने वाले अध्येताओं के लिए यह एक महत्त्वपूर्ण कृति है।
| Weight | 435 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 15 × 2 cm |




Reviews
There are no reviews yet.