इन्टरव्यू जर्नलिज़्म
Original price was: ₹500.00.₹450.00Current price is: ₹450.00.
You Save 10%
Interview Journalism पत्रकारिता का मूलाधार साक्षात्कार है, जिसके बिना विश्वसनीय पत्रकारिता असंभव है। डॉ. यश गोयल की यह पुस्तक साहित्य, इतिहास, कला, संगीत, सिनेमा, और खेल जैसे विविध क्षेत्रों के दिग्गजों के इंटरव्यू के माध्यम से पत्रकारिता के विभिन्न रंगों को प्रस्तुत करती है, जो पाठकों और पत्रकारों के लिए एक अनुपम, बहुआयामी उपलब्धि है।
In stock
पत्रकारिता का मूलाधार साक्षात्कार है। इसके बिना विश्वसनीय पत्रकारिता संभव नहीं। किसी संदेह की तसदीक करनी हो अथवा ख़बरों की तह तक जाना हो तो साक्षात्कार के बगैर प्रामाणिकता तक पहुँच सकना मुश्किल है।
इस किताब में लगभग सभी ज़रूरी साक्षात्कार हैं। पत्रकारिता के विविध रंग हैं इसमें। और ये सभी साक्षात्कार अपने उद्देश्य को पूरा करते हैं। साहित्य, पत्रकारिता, इतिहास, कला, संगीत, सिनेमा, रंगमंच, टेलीविजन, खेल और फैशन आदि अनेक विषयों के क्षेत्र के कई दिग्गजों के साक्षात्कार इस पुस्तक में हैं।
इस लेखक पत्रकार ने समाज के सभी अंगों और रंगों पर कलम चलाई है। उनकी रचनाओं में एक बेहतर और न्यायपूर्ण समाज के लिए चिंतन हमेशा व्याप्त रहता है। और यही इन साक्षात्कारों के सवालों में मौजूद है।
ये इंटरव्यू विविध क्षेत्रों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के तो हैं ही, साथ ही विषयगत रूप से आज के पूरे परिदृश्य को प्रस्तुत करते हैं। पत्रकारिता की दुनिया के लिए यह एक अनुपम, बहुआयामी और रचनात्मक उपलब्धि है।
| Weight | 520 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 2.5 cm |
| Textbook Genre |







पानी की खोज
Reviews
There are no reviews yet.