गुर्जर वंश का इतिहास
Original price was: ₹500.00.₹450.00Current price is: ₹450.00.
You Save 10%
In stock
प्रस्तुत कृति इस दृष्टि से बहुत महत्त्व रखती है कि डॉ. पी. डी. गुर्जर ने श्रमपूर्वक उन सभी स्रोतों का अवगाहन किया जो इस राजवंश की सत्ता की उपलब्धियों की विश्वसनीय जानकारी देते हैं। लेखक ने विषय से सम्बन्धित सभी उपलब्धियों का अध्ययन किया, उनकी सीमाओं का परीक्षण किया, अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा अपने मौलिक निष्कर्ष दिये। इस प्रकार गुर्जर प्रतिहार राजवंश के इतिहास पर डॉ. पी. डी. गुर्जर की यह कृति एक सम्पूर्ण और प्रामाणिक अध्ययन है।
भारतीय इतिहास की प्रवाहित अनवरत धारा में सांस्कृतिक, सामाजिक और कला कौशल के बहुमुखी उन्नयन की दृष्टि से पूर्व मध्यकाल का विशेष महत्त्व है। हर्षोत्तर युग में उत्तरी भारत में उदित गुर्जर-प्रतिहार राजवंश की बलवान सत्ता ने देश की अराजक और अस्थिर स्थितियों को एकसूत्र में बांधा तथा समाज में चल रही सांस्कृतिक विघटन की प्रक्रिया को रोका। भारतीय इतिहास में गुर्जर प्रतिहार राजवंश की उत्पत्ति पर यद्यपि इतिहासकार एकमत नहीं हैं तथा इस राजवंश की उपलब्धियों को सभी स्वीकार करते हैं।
दुर्भाग्यवश गुर्जर प्रतिहार राजवंश की राजनैतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का सम्यक् विवेचन अभी तक नहीं हुआ, इसका कारण इतिहासकारों की उदासीनता ही रही है। इस राजवंश ने एक ओर भारतीय समाज को स्थिरता प्रदान की तो दूसरी ओर मुस्लिम आक्रान्ताओं से उत्तरी भारत की रक्षा की। इस राजवंश के पराक्रम से भारत को सर्वथा नये युग का आस्वादन लेने का अवसर मिला।
| Weight | 425 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 2.5 cm |
| Genre | |
| Textbook Genre |




तुलसीदास
कालचक्र (खण्ड-काव्य)
हिंदी गद्य साहित्य
उत्तरी भारत का इतिहास (650-1200 ई.)
राजस्थान के इतिहास की रूपरेखा
हिंदी निबंध
भारत का इतिहास (1200-1760)
धर्म निरपेक्षता और राष्ट्रीय एकता
उपभोक्ता का अर्थशास्त्र एवं उपभोक्ता संरक्षण
अन्तर्राष्ट्रीय वित्त एवं व्यापार
संविधान : शंकाएँ और संभावनाएँ
महिला और मानवाधिकार
विश्व के ताजे पानी के अदभुत जीव
वस्त्र विज्ञान एवम् परिधान निर्माण
आधुनिक भारत का राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक इतिहास (भाग-1)
मध्यकालीन भारत का इतिहास (1526-1656 ई.)
मध्यकालीन राजस्थान का इतिहास
भारत का इतिहास (आरंभ से 750 ई. तक)
पारिवारिक संसाधान प्रबंध
कंप्यूटर शब्द-कोश
इहु जनमु तुमारे लेखे (औपन्यासिक आत्मकथा)
राष्ट्रीय महिला आयोग और भारतीय नारी
Reviews
There are no reviews yet.