Sale!

धरती एक कॉस्मोज में

Language: हिंदी
Pages: 128
Edition: First, 2013
ISBN: 978-81-7056-576-5

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹180.00.

You Save 10%

आज के खुरदरे यथार्थ और समसामयिक समस्याओं से रूबरू कराती कहानियों का संग्रह। यह पुस्तक मानवीय संवेदनाओं, जिजीविषा और संघर्षों को अभिव्यक्त करती है, पाठक को जीवन की वस्तुस्थिति और शाश्वत मूल्यों से परिचित कराती है।

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

इस संग्रह की कहानियाँ पाठक को आज के खुरदरे यथार्थ की समसामयिक समस्याओं से रू-ब-रू कराती हैं। यत्र-तत्र इन कहानियों को पढ़कर लेखक का जो बिम्ब बनता है, संग्रह की कहानियाँ उसमें और भी अधिक जोड़कर एक अलग दुनियाँ से साक्षात्कार कराती हैं, जो भिन्न गंध की कहानियाँ हैं।

इस संग्रह की प्रत्येक कहानी का अपना क्षितिज है, अपना आयाम है और अपना शैलीगत मुहावरा है। लेखक की कहानियाँ आत्मबोध से होती हुई मानवीय संवेदनाओं और जिजीविषा को अभिव्यक्त करती हैं। इन कहानियों में ऐतिहासिक सत्य की पहचान करते हुए विश्व-दृष्टि की ओर प्रयाण का सार्थक प्रयास दिखता है। इनकी कहानियाँ परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए पाठक को वस्तुस्थिति से अवगत कराती हैं और शाश्वत मूल्यों को उकेरता कथाकार सामन्तवाद के विरुद्ध खड़ा नजर आता है।

इस संग्रह की कहानियों में घर, परिवार, पड़ोस, गाँव, शहर सम्बन्ध, अलगाव तथा समसामयिक और अतीत से पाठकों को बखूबी साक्षात्कार कराती हैं। ये कहानियाँ संवेदनशील, मार्मिक एवं यथार्थपरक हैं जो मन को गहरे तक छू जाती हैं। कहानियों की भाषा शैली, भावों की उत्कृष्टता, घटनाओं के प्रस्तुतिकरण की श्रेष्ठ अभिव्यक्ति कहानियों को हृदयग्राही और मर्मस्पर्शी बनाती हैं। लेखक की सोद्देश्य कहानियों की काव्यमय भाषा इन्हें रोचक और पठनीय बनाती है।

Weight 255 g
Dimensions 22.5 × 14.5 × 1 cm
Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Dharti ek Kosmos me”

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

हर्दन हर्ष

हरदान हर्ष हिन्दी एवं राजस्थानी साहित्य के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, कथाकार, नाटककार, शोधकर्ता एवं चिंतक हैं। उनका जन्म 13 जून 1952 को राजस्थान के जयपुर जिले के कँवरपुरा ग्राम में हुआ। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से भौतिक शास्त्र में स्नातकोत्तर…

View Full Profile →
Need help?