अफ़ग़ान इतिहासकार और इतिहास-लेखन
Original price was: ₹800.00.₹599.00Current price is: ₹599.00.मध्यकालीन भारत के इतिहास में लोदी एवं सूर वंश के नेतृत्व में अफगान शासकों ने लगभग एक शताब्दी तक उत्तर भारत पर शासन किया। भारतीय इतिहास की इस महत्त्वपूर्ण अवधि को समझने के लिए समकालीन अफगान इतिहासकारों के लेखन का विशेष महत्व है। यद्यपि इन दोनों अफगान राजवंशों का कोई पूर्ण एवं निर्विवाद समकालीन इतिहास-ग्रन्थ उपलब्ध नहीं है, फिर भी विभिन्न अफगान इतिहासकारों द्वारा लिखित ग्रन्थ इस काल के राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास के अध्ययन के प्रमुख स्रोत हैं।
इस पुस्तक में हसन अली, शेख रिज्कुल्लाह मुश्ताकी, अब्बास खाँ सरवानी, मुहम्मद कबीर, अहमद यादगार, अब्दुल्ला तथा ख्वाजा नियामतुल्ला जैसे प्रमुख अफगान इतिहासकारों के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं इतिहास-लेखन का विस्तृत एवं आलोचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, मुगल इतिहासकार निजामुद्दीन अहमद, अब्दुल कादिर बदायूँनी तथा अबुल फ़ज़ल द्वारा अफगानों के संबंध में व्यक्त विचारों की संक्षिप्त समीक्षा भी सम्मिलित की गई है।
मध्यकालीन भारतीय इतिहास, इतिहास-लेखन (Historiography) तथा ऐतिहासिक स्रोतों के अध्ययन में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों एवं इतिहास के अध्येताओं के लिए यह पुस्तक एक उपयोगी एवं प्रामाणिक संदर्भ ग्रन्थ है।


आधुनिक विश्व इतिहास की रूपरेखा
भारत का इतिहास (550-1200 ई.)
भारतीय राजनीतिक चिंतन
विश्व के रोचक स्वजाति भक्षी जीव
संवाद प्रति संवाद
लोक वित्त
जलीय सरीसृप कोश (साँप, कछुआ, मगर आदि जीवों का विश्वकोश)
हिंदी निबंध
कथा साहित्य
आधुनिक भारत का इतिहास (1756-1858 ई.)
दफ्तर में वसंत
भारत का इतिहस :प्रागैतिहासिक काल से 1200 ईस्वी तक
आधुनिक भारत का इतिहास
भारत का इतिहास (1885-1950)
शहीद की माँ
भारत का इतिहास (1707-1884 ई. तक)
भारत में सामाजिक परिवर्तन
विद्युत और प्रकाश उत्पन्न करने वाले रोचक जीव
उद्भव शतक
गांधी अवधारणा में नई तालीम
वस्त्र विज्ञान एवम् परिधान निर्माण
बाअदब बेमुलाहिजा