Jagdish Prasad

डॉ. जगदीश प्रसाद भूगोल विषय के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से बी.ए. (ऑनर्स), एम.ए., एम.फिल. एवं पीएच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। वे तीन दशकों से अधिक समय तक अध्यापन एवं शोध कार्य से जुड़े रहे हैं।

उनके एक दर्जन से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की विभिन्न शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के अंतर्गत उनके निर्देशन में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से 15 शोधार्थियों ने पीएच.डी. तथा लगभग तीन दर्जन शोधार्थियों ने एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की है।

डॉ. प्रसाद ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अनेक संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों में भाग लेकर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनका कार्यक्षेत्र भूगोल के विविध आयामों से संबंधित रहा है तथा उन्होंने शिक्षण, शोध एवं अकादमिक मार्गदर्शन के माध्यम से भूगोल अध्ययन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Books by this Author


Showing the single result

  • Sale! Sansadan Prabandhan

    संसाधन प्रबन्धन

    Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹320.00.

    Sansadan Prabandhan वर्तमान में पृथ्वी पर संसाधनों के तीव्र दोहन से उत्पन्न अवनयन को दर्शाती यह पुस्तक, डॉ. जगदीश प्रसाद द्वारा प्रस्तुत की गई है। ‘संसाधन प्रबंधन’ खनिज, ऊर्जा, वन, मृदा एवं जल संसाधनों का विस्तृत विवरण देती है, जो विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के साथ-साथ शोध एवं नियोजन पर कार्य कर रहे विद्वानों के लिए उपयोगी है।

Need help?