G.K. Singh

प्रो. (डॉ.) जी.के. सिंह वर्तमान में लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जोधपुर में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इसी महाविद्यालय में उन्होंने सन् 1993 में फार्मेसी संकाय के अंतर्गत फार्माकोग्नोसी विषय में सहायक आचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ आरम्भ की थीं। तब से लेकर अब तक वे विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए सक्रिय रहे हैं। सन् 2020 से वे फार्मेसी संकाय के निर्देशक के रूप में भी कार्यरत हैं।

प्रो. सिंह ने डॉ. हरिसिंह गौड़ विश्वविद्यालय, मध्यप्रदेश से बी.फार्म (1989) तथा एम.फार्म (1991) की उपाधियाँ प्राप्त कीं। इसके पश्चात् इन्होंने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से सन् 1996 में पीएच.डी. की उपाधि अर्जित की।

शोध एवं शिक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। इनके निर्देशन में अनेक शोधार्थियों ने शोध कार्य पूर्ण किया है। अब तक उनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

प्रो. (डॉ.) जी.के. सिंह इंडियन सोसायटी ऑफ फार्माकोग्नोसी तथा एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया (APTI) के आजीवन सदस्य हैं।

Books by this Author


  • Sale! Swasthya Vigyan

    स्वास्थ्य विज्ञान

    Original price was: ₹325.00.Current price is: ₹260.00.

    यह पुस्तक स्वास्थ्य विज्ञान के अंतर्गत मानव शरीर की संरचना, शारीरिक क्रियाओं, पर्यावरणीय स्वच्छता, संक्रमण, पोषण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य से संबंधित मूलभूत ज्ञान प्रस्तुत करती है। इसमें कोशिका, ऊतक, विभिन्न तंत्रों, रोगों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य संरक्षण से जुड़े विषयों को शैक्षिक दृष्टिकोण से समाहित किया गया है। यह पुस्तक स्वास्थ्य एवं जीवविज्ञान से संबंधित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।

    View detailsLoading Done This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page
  • Sale! Samudayik Swasthya Evam Shiksha

    सामुदायिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा

    Original price was: ₹700.00.Current price is: ₹560.00.

    पहला सुख निरोगी काया’, यह कोरी कहावत नहीं अपितु शत-प्रतिशत सच है। स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन को प्रसन्नतापूर्वक जी सकता है तथा कठिन परिस्थितियों में भी शांत चित्त होकर जटिल-से-जटिल समस्याओं को सुलझा सकता है। वह विद्यार्जन, ज्ञानार्जन एवं धनार्जन कर देश को उन्नति के शिखर तक ले जा सकता है तथा विकास का परचम…

Need help?