Ashok Kumar Gupta

डॉ. अशोक कुमार गुप्ता राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध अग्रवाल पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग में एसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर विगत दो दशकों से कार्यरत हैं एवं IQAC सदस्य के रूप में भी सेवाएँ दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे राजस्थान कॉलेज, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग में गेस्ट फैकल्टी के रूप में भी सेवाएँ दे रहे हैं।

इन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि प्रथम श्रेणी में प्राप्त की तथा पीएच.डी. का शोध-विषय ‘राजस्थान के राज्यपाल: राष्ट्रपति शासन के विशेष संदर्भ में’ रहा है। अपने शैक्षणिक काल से ही वे लेखन एवं शोध-कार्य में सक्रिय रहे हैं। इन्होंने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं तथा विभिन्न शोध-पत्रिकाओं एवं संपादित पुस्तकों में लेख प्रकाशित कराए हैं।

दीर्घ अध्यापन एवं शोध-अनुभव के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उनकी अनेक पुस्तकें (प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, सामान्य ज्ञान एवं आर.ए.एस. आदि) प्रकाशित हो चुकी हैं। भारतीय शासन एवं राजनीति उनका प्रमुख अध्ययन-क्षेत्र रहा है।

Books by this Author


Showing all 2 resultsSorted by popularity

  • Sale! Pramukh Raj Vyavasthayein (Great Britain, Japan, United States of America, Switzerland, China, Sri Lanka and France)

    प्रमुख राज व्यवस्थाएँ (ग्रेट ब्रिटेन, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्विट्ज़रलैण्ड, चीन, श्रीलंका और फ्रांस)

    By: Dr. Ashok Kumar Gupta (+1 more)
    NEP 2020Sem-3
    Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹320.00.

    प्रमुख राज व्यवस्थाएँ ( Selected Political System) पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत बी.ए. राजनीति शास्त्र (ऑनर्स एवं पास कोर्स) के द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की गई है।

    मुख्य विशेषताएं:

      • तुलनात्मक अध्ययन: विश्व के प्रमुख लोकतांत्रिक एवं समाजवादी देशों (ब्रिटेन, अमेरिका, स्विट्ज़रलैण्ड, जापान, चीन, श्रीलंका और फ्रांस) की शासन प्रणालियों और संविधानों का सरल एवं प्रामाणिक विश्लेषण।

      • सिद्धांत और व्यवहार का समन्वय: संवैधानिक प्रावधानों के साथ-साथ व्यावहारिक राजनीति और शासन तंत्र का स्पष्ट विवेचन।

      • अद्यतन सामग्री: प्रत्येक देश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रमों और समसामयिक परिप्रेक्ष्य का समावेश।

      • परीक्षा-उपयोगी: विश्वविद्यालयीय विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, State PSCs) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी।

  • Sale! Pramukh Raj Vyvasthyen

    प्रमुख राज व्यवस्थाएँ

    By: Dr. Ashok Kumar Gupta (+1 more)
    Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹280.00.

    अनुक्रमणिका 1. संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान2. ग्रेट ब्रिटेन का संविधान3. चीन का संविधान4. स्विट्ज़रलैण्ड का संविधान5. जापान का संविधान

Need help?