कालूराम शर्मा

डॉ. कालूराम शर्मा का जन्म 17 मई 1931 को हुआ। इन्होंने इतिहास में एम.ए. (स्वर्ण पदक) एवं पीएच.डी. की उपाधि राजस्थान विश्वविद्यालय से प्राप्त की। सन् 1953 से 1991 तक इन्होंने अध्यापन कार्य किया तथा 1991 में वनस्थली विद्यापीठ से इतिहास विभागाध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

इन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की अनेक पाठ्य-पुस्तकें लिखीं। उन्नीसवीं सदी के राजस्थान का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन के लिए इन्हें आचार्य नरेन्द्रदेव पुरस्कार प्राप्त हुआ। कर्नल जेम्स टॉड की कृति Annals and Antiquities of Rajasthan का हिन्दी अनुवाद भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है।

Books Translated by this Author


Need help?