राजा राममोहन राय: जीवन और दर्शन
Original price was: ₹250.00.₹225.00Current price is: ₹225.00.
You Save 10%
भारतीय नवजागरण के अग्रदूत राजा राममोहन राय के बहुमुखी व्यक्तित्व, जीवन-दर्शन और उपलब्धियों का विश्वसनीय चित्रण। यह कृति उनके सामाजिक सुधारों, धार्मिक अवधारणाओं और भारतीय समाज में जागरण के शंखनाद को गहराई से उजागर करती है।
In stock
भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान जिन महान विभूतियों ने भारत में नवजागरण की ज्योति प्रज्ज्वलित की, उनमें राजा राममोहन राय का नाम अग्रणी है। उनकी प्रतिभा बहुमुखी थी तथा भारतीय समाज के रूढ़िग्रस्त पिछड़ेपन को उन्होंने चुनौती मानते हुए समाज सुधार के व्यापक आन्दोलन का सूत्रपात किया। उनकी सामाजिक तथा आध्यात्मिक अवधारणाओं का उनके जीवनकाल में प्रबल विरोध हुआ किन्तु उन्होंने निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्य का निर्वाह किया और भारतीय समाज में जागरण का शंखनाद किया। उसी एकाग्रता का परिणाम है कि भारतीय समाज अपनी रूढ़ियों से मुक्त होने का संकल्प ले सका। राजा राममोहन राय का जीवन- दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं क्योंकि वे भारत में आधुनिकुता का उन्मेष करने वाले प्रणेता थे।
अंग्रेजी तथा बंगला में तो राजा राममोहन राय के जीवन-दर्शन पर काफी कार्य हुआ है किन्तु हिन्दी में उन पर जो भी अध्ययन उपलब्ध हैं, वे अपूर्ण हैं क्योंकि वे राजा राममोहन राय की सम्पूर्ण उपलब्धियों को उजागर नहीं करते। प्रस्तुत अध्ययन हिन्दी में एक अभाव की पूर्ति करता है क्योंकि डॉ. कमलेश सकवार ने राजा राममोहन राय के जीवन- दर्शन के अनछुए पक्षों का विश्वसनीय स्पर्श किया है तो उनकी उपलब्धियों का प्रामाणिक रेखांकन किया है। इसके लिए लेखक ने आवश्यक मूल स्रोतों का पारायण किया है तथा राजा राममोहन राय विषयक तथ्यों को विधिवत समायोजित किया है। इस प्रकार यह कृति भारत में नवजागरण के अग्रदूत राजा राममोहन राय के जीवन और दर्शन का विवेचन करती है तो दूसरी ओर उनके युग की हलचलों का सम्यक् विवरण देती है। यह राजा राममोहन राय पर एक पूर्ण पुस्तक है क्योंकि लेखक ने उनके जीवन-दर्शन से सम्बन्धित सभी पक्षों का वस्तुनिष्ठ परीक्षण किया है।
| Weight | 315 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 1.5 cm |
| Genre |



Reviews
There are no reviews yet.