Sale!

नूतन हिंदी व्याकरण

Language: हिंदी
Pages: 240
Publisher: Jyoti Prakashan
Edition: Second, 2012
Published Year: 2010
ISBN: 978-81-87988-43-4

Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹270.00.

You Save 10%

Nutan Hindi Vyakran जब्बरमल शर्मा द्वारा लिखित ‘नूतन हिंदी व्याकरण’ भाषा, व्याकरण, लिपि, वर्ण, शब्द, पद, और वाक्य विचार जैसे विषयों का विस्तृत विश्लेषण करती है। यह पुस्तक मानक हिन्दी वर्णमाला, हिन्दी वर्तनी, और समानार्थक शब्दों की जानकारी देती है, जिसे स्नातक स्तर और प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सरल, सही और सर्वमान्य व्याकरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

प्रस्तुत पुस्तक में भाषा, व्याकरण, भाषा के विभिन्न रूप, लिपि, वर्ण, शब्द, पद व वाक्य विचार, शब्द रचना, शब्द ज्ञान, शब्द शक्ति, विकारी-अविकारी शब्द तथा विराम चिह्नों के बारे में विश्लेषण किया है। इसके अतिरिक्त मानक हिन्दी वर्णमाला व हिन्दी वर्तनी का मानक रूप आदि का भी विवेचन किया है। साथ ही भिन्न- भिन्न उदाहरणों से इसे सरल व सुबोध बनाने का प्रयास किया है।

हिन्दी का व्याकरण, संस्कृत व्याकरण का अनुकरण है। अतः हिन्दी के विभिन्न व्याकरण ग्रन्थों में भाषा के भिन्न-भिन्न विषयों पर विद्वानों ने विभिन्न विचार व्यक्त किए हैं। नियमों-उपनियमों में आज भी विभिन्नताएँ हैं तथा सर्वसम्मत दृष्टिकोण का अभाव सा देखा गया है। आज भी हिन्दी ने शुद्ध व मानक रूपों को स्वीकार नहीं किया है। हिन्दी को संघ की राजभाषा घोषित होने के 60 वर्ष बाद भी हिन्दी भाषा के विद्वान् केवल हिन्दी को ही राष्ट्रभाषा मान रहे हैं। लेखक ने स्नातक स्तर व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरल, सही व सर्वमान्य व्याकरण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह श्रमसाध्य प्रयास किया है।

हिन्दी व्याकरण के अधिकांश विद्वानों के मान्य निर्णयों को ध्यान में रखते हुए, हिन्दी के महत्त्वपूर्ण व्याकरण ग्रन्थों के सहयोग से, व्याकरण नियमों व सिद्धान्तों का संकलन करने का प्रयास कर, सभी प्रकरणों को सरल सर्वमान्य ढंग से प्रस्तुत किया है ताकि यह नूतन प्रयास स्नातक तथा प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए सरल व उपयोगी सिद्ध हो सके।

Weight400 g
Dimensions22.5 × 14.5 × 1.5 cm
Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Nutan Hindi Vyakran”

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need help?