मीडिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी कोश
Original price was: ₹900.00.₹810.00Current price is: ₹810.00.
You Save 10%
Media Evam Soochana Prodyogiki Kosh हिंदी में मीडिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी विषयक यह प्रथम विस्तृत, शोधपूर्ण, विवेचनात्मक एवं प्रामाणिक कोश है। प्रोफेसर रमेश जैन और डॉ. कैलाश शर्मा द्वारा लिखित यह कृति सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं उपग्रह, दूरसंचार एवं कंप्यूटर, इंटरनेट, वेब जर्नलिज्म, मल्टीमीडिया, और प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न शब्दों की विस्तृत व्याख्या सहित जानकारी प्रदान करती है, जो शिक्षार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
In stock
हिंदी में मीडिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी विषयक यह प्रथम कोश है। इससे पूर्व जनसंचार विषय पर ‘जनसंचार विश्वकोश’ प्रकाशित हुआ है, लेकिन सूचना प्रौद्योगिकी एवं मीडिया के विभिन्न आयामों को केंद्रित कर लिखा गया यह पहला विस्तृत, शोधपूर्ण, विवेचनात्मक एवं प्रामाणिक कोश है।
सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) ने सूचना के क्षेत्र में क्रांति कर दी है। सूचना-संचार ने एक नया एवं विस्तृत आकार ग्रहण कर लिया है। इंटरनेट एवं सैटेलाइट टेक्नोलॉजी ने मीडिया का चेहरा और चरित्र पूरी तरह बदल दिया है। समाचारपत्रों के कामकाज का तौर-तरीका, समाचार लिखने से लेकर संपादन, पृष्ठ निर्माण, साज-सज्जा और मुद्रण का कार्य कंप्यूटर और उस पर आधारित विभिन्न तकनीकों द्वारा संचालित होता है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 इक्कीसवीं सदी का एक महत्त्वपूर्ण क्रांतिकारी कदम है। इसे कंप्यूटर एवं इंटरनेट का युग कहा जाने लगा है। आज तक जो कार्य सामान्य कागजों एवं दस्तावेजों के माध्यम से होते आए हैं, वे अब इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों से होने लगे हैं। वस्तुतः सूचना प्रौद्योगिकी एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ प्रतिदिन नए आविष्कार होते रहते हैं और नई प्रौद्योगिकी बदलती रहती है। मीडिया को सूचना प्रौद्योगिकी के द्वारा बेहतर बनाया जा सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी की सहायता से मीडिया के विभिन्न माध्यम अपनी सेवाओं का विस्तार अधिक-से-अधिक विश्वसनीय एवं प्रभावी ढंग से कर सकते हैं।
‘मीडिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी कोश’ में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं उपग्रह, दूरसंचार एवं कंप्यूटर, इंटरनेट, वेब जर्नलिज्म, मल्टीमीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, ट्रेडिशनल मीडिया, जनसंपर्क एवं विज्ञापन आदि के विभिन्न शब्दों की हिंदी में विस्तृत व्याख्या सहित जानकारी दी गई हैं। सूचना प्रौद्योगिकी शब्द सबसे पहले अंग्रेजी में और हिंदी पर्याय उसके बाद दिए गए हैं, जिससे शिक्षार्थी सरलता एवं शीघ्रता से उसका अर्थ जान सकें।
| Weight | 685 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 14.5 × 3 cm |
| Genre |







सहरिया जनजाति : साहित्य एवं संस्कृति
Reviews
There are no reviews yet.