Sale!

भारत में भूमि प्रशासन की संरचना

Language: हिंदी
Pages: 200
Edition: First, 2008
ISBN: 978-81-7056-447-8

Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹360.00.

You Save 10%

भारत में भूमि प्रशासन की अवधारणा, प्रबंधन व्यवस्था और राजस्व प्रशासन का गहन अध्ययन। यह पुस्तक भूमि सुधार आंदोलनों और भू-अभिलेखों के लेखा-जोखा को विस्तार से समझाती है, जो ग्रामीण स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के प्रशासन को समझने के लिए अनिवार्य है।

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

भारत एक कृषि प्रधान देश है। सारे औद्योगीकरण के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था आज भी कृषि पर आधारित है। प्राचीनकाल से हो कृषि को आजीविका का सर्वोत्तम साधन माना गया है, किन्तु इस क्षेत्र की सबसे बड़ी विडम्बना यह रही है कि भूमि पर अधिकार जमींदार अथवा सामंतों का रहा और कृषि कर्म करने वाला वर्ग श्रम के आधार पर ही जीवन-यापन करता रहा। भू-अभिलेख तैयार करने की परम्परा अंग्रेजों के काल में आरम्भ हो गयी थी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भूमि सुधार आन्दोलन हुए तथा भू-स्वामित्व भी बदला। जमीन जोतने वाला व्यक्ति ही जमीन का मालिक बन गया। भूमि सुधार प्रक्रिया में भू राजस्व में नये-नये नियम बने। यह कार्य इतना व्यापक और विशाल था कि भू-प्रशासन के नाम से एक स्वतंत्र विभाग की आवश्यकता पड़ी।

भू प्रशासन का स्वरूप इतना विशद् और व्यापक है कि ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर तक इसकी परिधि है। देश के सभी प्रदेशों में भू राजस्व के नियम तथा ढांचागत व्यवस्थाएँ अलग-अलग हैं। लेकिन छोटे से गाँव के एक किसान की भूमि के अभिलेख से लेकर पूरे प्रदेश की भूमि के अभिलेखों का लेखा-जोखा भूमि राजस्व प्रशासन के अन्तर्गत ही होता है। यही प्रशासन समय-समय पर होने वाले भूमि सुधार नियमों की अनुपालना को सुनिश्चित करता है। तात्पर्य यह है कि भूमि राजस्व प्रशासन एक महत्त्वपूर्ण तथा जन-जीवन से जुड़ा अनुशासन है, जिसकी जानकारी सभी के लिए जरूरी है।

डॉ. गिरवर सिंह राठौड़ ने भूमि प्रशासन श्रृंखला के अन्तर्गत पाँच ग्रन्थों का प्रणयन किया है। इसी श्रृंखला की कृति ‘ भारत में भूमि प्रशासन की संरचना’ में विद्वान् लेखक ने भूमि प्रशासन के विविध पक्षों का गहनता और सूक्ष्मता से अध्ययन प्रस्तुत किया है। इस कृति में लेखक ने भूमि प्रशासन की अवधारणा, भूमि प्रशासन से सम्बद्ध प्रबन्धन व्यवस्था, राजस्व व्यवस्था, भूमि सुधार आदि की विशद् व्याख्या की है। भूमि प्रशासन का सार प्रस्तुत करते हुए लेखक ने भूमि प्रशासन से सम्बन्धित तकनीकी शब्दावली का सरल परिचय दिया। इस कृति से पाठक भूमि प्रशासन सम्बन्धी जानकारियों की बारीकियों को समझ सकता है।

Weight380 g
Dimensions22.5 × 14.5 × 1.5 cm
Textbook Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Bharat Mein Bhumi Prashasan Ki Sanrachna”

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need help?