Sale!

भारत का इतिहास एवं संस्कृति (1527-1947)

Language: हिंदी
Pages: 256
Edition: Third, 2013
Published Year: 1999
ISBN: 978-81-7056-175-0

Original price was: ₹500.00.Current price is: ₹450.00.

You Save 10%

Bharat Ka Itihas Avm Sanskriti (1527-1947) भारत का मध्यकाल एवं आधुनिक काल हमारी गौरवमयी धरोहर है। डॉ. कालूराम शर्मा और डॉ. प्रकाश व्यास द्वारा लिखित यह पुस्तक मुगल साम्राज्य की स्थापना, पतन, और शिवाजी के नेतृत्व में मराठों के अभ्युत्थान जैसी घटनाओं का विवेचन करती है। यह ब्रिटिश सत्ता के अभ्युदय, भारतीयों के प्रतिरोध, और स्वाधीनता संग्राम में उत्पन्न देश की एकता पर प्रकाश डालती है, जो युवा पीढ़ी में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना को प्रस्फुटित करती है।

In stock

Share:
GUARANTEED SAFE CHECKOUT
  • Visa Card
  • MasterCard

भारत का मध्यकाल एवं आधुनिक काल हमारी गौरवमयी धरोहर है। भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना एवं मुगल सत्ता का पतन तथा शिवाजी के नेतृत्व में मराठों का अभ्युत्थान आदि मध्यकाल की कुछ ऐसी घटनाओं का विवेचन पुस्तक में किया गया है, जिनको अध्ययन आधुनिक भारतीय इतिहास के सही मूल्यांकन के लिए अनिवार्य है। मुगलों और मराठों के पतन के बाद ब्रिटिश सत्ता का अभ्युदय और भारतीयों के प्रतिरोध को विभिन्न चरणों में विवेचित कर भारतीयों में स्वाभिमान एवं बलिदान की भावना प्रस्फुटित करने का प्रयास किया गया है। आज की युवा पीढ़ी अपने देश के इतिहास एवं संस्कृति से अनभिज्ञ है, जिससे देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना न्यून ही पाई जाती है। अतः देश की एकता और अखण्डता को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्तुत पुस्तक में उपर्युक्त घटनाओं का संक्षेप में विवेचन किया गया है। मुगलकाल में दो संस्कृतियों का समन्वय साम्प्रदायिक सौहार्द्र उत्पन्न करता है तो स्वाधीनता संग्राम-काल में उत्पन्न देश की एकता भविष्य के लिए प्रेरणा देती है।

जिज्ञासु युवा पीढ़ी को भारतीय इतिहास एवं संस्कृति से परिचित कराने हेतु इस दूसरे खण्ड में बाबर द्वारा मुगल सत्ता की स्थापना करना, अकबर द्वारा उसे चरमोत्कर्ष पर पहुँचाना तथा औरंगजेब द्वारा उसकी कब्र खोदना आदि अनेक अत्यन्त मनोरंजक, किन्तु सत्य घटनाओं का उल्लेख इस पुस्तक में किया गया है। ब्रिटिश सत्ता की स्थापना, भारतीयों पर ब्रिटिश शासन का प्रभाव तथा भारतीयों के प्रतिरोध को भी अति संक्षेप में विवेचित किया गया है। विद्वान लेखकगण का प्रयास यही है कि जिज्ञासु युवा पीढ़ी को संक्षेप में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति की मूलभूत घटनाओं और तत्त्वों की जानकारी दी जाये, जिनसे वे प्रेरणा ले सकें तथा भारत की एकता और अखण्डता को बनाये रखने में योगदान दे सकें।

Weight390 g
Dimensions22.5 × 14.5 × 1.5 cm
Genre

Textbook Genre

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Bharat Ka Itihas Avm Sanskriti (1527-1947)”

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *