Janak Singh Meena

प्रो. जनक सिंह मीना राजस्थान के करौली ज़िले के दानालपुर गाँव के निवासी हैं। इन्होंने एम.ए., पीएच.डी. एवं पी.डी.एफ. की उपाधियाँ राजस्थान विश्वविद्यालय से प्राप्त की हैं। वर्ष 2018 में इन्होंने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से डी.लिट्. (D.Litt.) की उपाधि प्राप्त की।

प्रो. मीना की अब तक 36 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 160 से अधिक शोध-पत्र एवं आलेख विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। आपने 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों एवं कार्यशालाओं में सहभागिता करते हुए शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं।

प्रो. जनक सिंह मीना वर्तमान में न्यू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (NAPASI) के अध्यक्ष हैं तथा भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी सक्रिय हैं। शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें अब तक 20 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

आप आदिवासी विमर्श पर केंद्रित पत्रिका अरावली उद्घोष के संपादक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व वे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में आदिवासी अध्ययन केंद्र के संस्थापक निदेशक रह चुके हैं।

वर्तमान में प्रो. जनक सिंह मीना गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, गांधीवादी विचार एवं शांति अध्ययन विभाग के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

Books by this Author


Need help?