डॉ. इक़बाल फ़ातिमा ने एम.ए. एवं पीएच.डी. की उपाधियाँ स.ध. राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर तथा महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय से प्राप्त कीं। इतिहास विषय में उन्हें 29 वर्षों से अधिक का अध्यापन अनुभव प्राप्त है। इस अवधि में उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रभावशाली अध्यापन कार्य किया है। यू.जी.सी. की लघु शोध परियोजना के अंतर्गत इन्होंने शोध-कार्य भी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है।
डॉ. फ़ातिमा ने इतिहास विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठियों में विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर शोध-पत्रों का वाचन किया है। इनके शोध-लेख राष्ट्रीय स्तर की शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं तथा आकाशवाणी के माध्यम से उनकी वार्ताओं का प्रसारण भी होता रहा है। वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा प्रकाशित अध्ययन सामग्री में इनके अनेक अध्याय प्रकाशित हुए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न पुस्तकों में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं समसामयिक विषयों पर इनके अध्याय प्रकाशित हुए हैं।
इनकी प्रमुख रचनाओं में भारतीय संस्कृति की विरासत, सरदार वल्लभभाई पटेल: जीवन और विचार, राजस्थान में स्वाधीनता आन्दोलन और मुस्लिम समुदाय का योगदान, पैग़म्बर मोहम्मद, भारत की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक संरचनाएँ उल्लेखनीय हैं। शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में भी इनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर के ज्ञानदूत चैनल के लिए इन्होंने विभिन्न विषयों पर शैक्षिक वीडियो तैयार किए हैं। साथ ही राजकीय महाविद्यालय, झालावाड़ के यूट्यूब चैनल पर इतिहास विषय से संबंधित 206 से अधिक वीडियो उपलब्ध हैं।
वर्तमान में डॉ. इक़बाल फ़ातिमा प्रधानाचार्य एवं विभागाध्यक्ष, सरकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ (राजस्थान) के पद पर कार्यरत हैं।
₹300.00Original price was: ₹300.00.₹240.00Current price is: ₹240.00.
यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की गई है, जिससे विद्यार्थियों को विषय की स्पष्ट, व्यवस्थित एवं परीक्षा-उपयोगी समझ प्राप्त हो सके।
₹250.00Original price was: ₹250.00.₹200.00Current price is: ₹200.00.
यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की गई है, जिससे विद्यार्थियों को विषय की स्पष्ट, व्यवस्थित एवं परीक्षा-उपयोगी समझ प्राप्त हो सके।
₹400.00Original price was: ₹400.00.₹360.00Current price is: ₹360.00.
Sardar VallabHardcoverhai Patel: Jeevan Aur Vichar स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख संगठनकर्ता और नवीन भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, राजनीतिक संघर्षों और उपलब्धियों का सजीव चित्रण। प्रो. एस. एम. चाँद और डॉ. इकबाल फ़ातिमा की यह पुस्तक देश-विभाजन, सांप्रदायिक समस्या, और नेहरू के साथ उनके संबंधों का विस्तृत विश्लेषण करती है, जो उनके त्यागपूर्ण जीवन और विचारों को उजागर करती है।